जेल में बंद चाचा ने खुद की रिहाई के लिए दी सगे भाई की बेटी की बलि

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर 18 फरवरी को हुई काजल की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने काजल के ताऊ और साथी भारत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि काजल की हत्या के पीछे पड़ोसियों से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बता दें कि हत्या की साजिश जेल में रची गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए ताऊ ने अपनी ही सगी भतीजी की हत्या कर दी।

ये है मामला

ये है मामला

मामला शाहजहांपुर के जलालबाद थाना क्षेत्र के रयपुरा गांव का है। 18 फरवरी 2018 को सरसो के खेत में एक 12 साल काजल की लाश मिली थी जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। लड़की के पिता नन्हे ने गांव के ही उन चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिन्होने उसे और उसके भाई भारत सहित चार लोगों को हत्या के आरोप मे जेल भिजवाया था। उसे शक था कि शायद रंजीशन उसकी बेटी की हत्या की गई है। लेकिन पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ उसे सुनकर नन्हे भी भौचक्का रहे गया। क्योंकि उसके सगे भाई ने ही उसकी बेटी की हत्या करके लाश को सरसों के खेत में फेंक दिया और नन्हे से दूसरे पक्ष के लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पकड़े गए आरोपियों की माने तो उन्होने जेल में ही योजना बना ली थी कि वो अपनी भतीजी की हत्या करके दूसरे पक्ष पर आरोप लगायेगे ताकि मामले में समझौतो हो जाये और वो मामले से बरी हो जायेंगे। फिल्हाल पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी चाचा लालाराम और भारत को गिरफतार कर लिया है, और उन्हे जेल भेजा जा रहा है।

भारत ने किया खुलासा

भारत ने किया खुलासा

आरोपी भारत ने बताया कि उसको गांव के ही रहने वाले युवक ने हत्या के आरोप मे जेल भिजवाया था। उसका एक साथी भी जेल गया था। जेल के अंदर बदला लेने की ठान ली ओर जेल के अंदर ही अपने साथी के साथ योजना बनाई कि घर के बालक की हत्या कर जी जाए और आरोप खिलाफ पार्टी पर लगा देंगे जिससे वह लोग भी जेल चले जाएंगे। दो महा पहले जेल से छुटने के बाद अपने भाई की बेटी को पहले नमकीन दिलाई उसके बाद उसको कमरे मे बंद रखा और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर शव सरसो के खेत मे डाल दिया और आरोप खिलाफ पार्टी पर लगा दिया।

क्या कहते है अधिकारी

क्या कहते है अधिकारी

एएसपी सुभाष चन्द्र शाक्य, ने बताया कि 12 साल की बच्ची लाश मिली थी जिसमे बच्ची के पिता ने गांव के रहने वाले कुछ युवको पर रंजीशन हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन जांच मे पता चला कि हत्या कि बच्ची के ताऊ ने की है। फिलहाल आरोपी ताऊ और उसके साथी को पकड़कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+