रोज महंगे गिफ्ट मांगती थी गर्लफ्रेंड, परेशान ईश्वर ने बीयर पीकर मार दी गोली

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक गर्लफ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड से बार बार गिफ्ट और पैसे की डिमांड ने मौत के अंजाम तक पहुंचा दिया। मामला जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र का है जहां बीती 30 जुलाई को फार्म हाउस के पास महिला की डेड बाडी मिली थी। पुलिस ने आज ब्वॉयफ्रेंड और उसके साथी को अरेस्ट कर जेल भेजा है।

2-3 सालों से चल रहा था अफेयर

2-3 सालों से चल रहा था अफेयर

एसपी अमित वर्मा ने बताया कि करीब दो-तीन सालों से कुड़वार थाने के इसरौली गांव निवासी प्रभु उपाध्याय की पत्नी रोशनी का ईश्वर नामी शख्स से अफेयर चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस बीच ईश्वर से बराबर गिफ्ट और पैसों की डिमांड करने लगी थी। जिससे तंग आकर ईश्वर ने अपने मित्र राजू के साथ मिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। एसपी का दावा है कि इसके अलावा मर्डर के पीछे कोई खास वजह नही।

बीयर पीकर मारी गोली

बीयर पीकर मारी गोली

एसपी के अनुसार मर्डर जैसी वारदात को अंजाम देने से पहले ईश्वर और उसके साथी राजू ने जमकर शराब पिया था और फिर वारदात को अंजाम देकर लाश को पास के गन्ने के खेत मे फेककर वापस घर चले गए थे। वैसे आरोपियों द्वारा ड्रिंक करने की पुलिस की थ्योरी इसलिए भी सही है क्योंकि घटनास्थल पर बीयर की कई बोतलें पाईं गई थी। एसपी के अनुसार पकड़े गए आरोपी कोई पेशेवर मुलजिम नही है, सिर्फ दोस्ती के वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए असलहों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। साथ ही मामले का इतनी जल्दी खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार का इनाम दिया है।

30 जुलाई को मिली थी लाश

30 जुलाई को मिली थी लाश

आपको बता दें कि कुड़वार थाना क्षेत्र स्थ‍ित वन विभाग के फॉर्म हाउस के पीछे झाड़‍ियों में 30 जुलाई की रात लोगों ने एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। जहां महिला के पति ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद एसओ ने पति से पूछताछ किया तो पता चला कि रोशनी 29 जुलाई को मायके जानें के लिए घर से निकली थी और वो वहां नहीं पहुंची थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार 31 अगस्त को खबर मिली की फॉर्म हाउस के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिला है, तब पति ने पोस्टमॉर्टम हाउस में जाकर उसकी पहचान की। इसके बाद एसओ ने मृतका के पति की तहरीर पर FIR दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+