नकवी ने की मंदिर में आरती और शिव का जलाभिषेक, उलेमा ने कहा सियासी ढोंग

रामपुर/सहारनपुर। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक और आरती को देवबंदी उलेमा ने सियासी ढोंग करार दिया है। उलेमा ने दो टूक कहा कि अल्लाह के अलावा किसी और की पूजा करना नाजायज है इसलिए नकवी को अपने इस अमल के लिए तौबा कर लेनी चाहिए। रामपुर स्टेट के रठौंडा के बामेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शंकर की आरती और जलाभिषेक करने की केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के वीडियो के बारे में पूछे जाने पर उलेमा ने इसे सियासी काम बताया।

नकवी से देवबंदी उलेमा खफा

नकवी से देवबंदी उलेमा खफा

सोमवार को देवबंदी उलेमा ने कहा कि दूसरे मजहब के अरकान अदा करना किसी भी मजहब वाले के लिए ठीक नहीं है। हलांकि मुल्क में हर तहजीब और मजहब का सम्मान करना देश के नागरिकों का फर्ज है लेकिन अपनी मजहबी शिक्षाओं से हटते हुए दूसरे धर्म की क्रियाओं को अपनाना सरासर गलत व नाजायज है। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि दूसरे मजहब का सम्मान जताने के लिए अपने मजहब के अकीदे के खिलाफ जाकर पूजा पाठ करना गलत है। उन्होंने कहा कि नकवी जैसे लोग इस तरह का ढोंग कर सियासी खेल खेलते हैं। दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम सालिम अशरफ कासमी ने पैगंबर मोहम्मद के हवाले से कहा कि अगर कोई दूसरी कौम के मजहब की परम्पराओं को निभाएगा, उसका शुमार उसी कौम में किया जाएगा। उन्होंने नकवी को इस क्रिया के लिए तौबा करने की भी नसीहत दी।

रठौंडा मंदिर में नकवी ने की पूजा

रठौंडा मंदिर में नकवी ने की पूजा

रामपुर में अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जिला रामपुर में बने ऐतिहासिक रठौंडा मंदिर में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले 15 दिवसीय रठौंडा मेले का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मुख्तार अब्बास नकवी ने मेले का शुभारंभ करने के बाद मंदिर में आरती की और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने श्री नकवी का हार फूल मालाओं से स्वागत किया।

नवाब हामिद अली खां ने बनवाया था मंदिर

नवाब हामिद अली खां ने बनवाया था मंदिर

रामपुर जिले में रियासत कालीन नवाबों ने रठौंडा मंदिर का निर्माण करवाया था। रठौंडा ग्राम में स्थित खेत में शिव की मूर्ति निकलने पर रियासत काल के नवाब हामिद अली खां ने करीब दो सौ साल पहले इसका निर्माण खुद करवाया था, जिसकी ख्याति सिर्फ जिले में नहीं बल्कि देश के कोने कोने श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। हर साल यहां रठौंडा मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में अपनी आस्था के चलते लोग पहुंचते हैं। हर साल फागुन माह में यहां शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को यहां मेला लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+