Aparna Yadav: 'तुम हमेशा जवान रहोगे', पति प्रतीक यादव के बर्थडे पर अपर्णा का भावुक पोस्ट कलेजा चीर देगा

Aparna Yadav: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति स्व. प्रतीक यादव का आज जन्मदिन है, पत्नी ने अपनी और प्रतीक की एक खूबसूरत फोटो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'जैसा कि तुमने कहा, तुम हमेशा जवान रहोगे', इस फोटो में अपर्णा-प्रतीक अपनी छोटी सी बेटी के साथ काफी खुश दिख रहे हैं।

इस इमोशनल पोस्ट को देखने के बाद हर कोई भावुक हो गया है, मालूम हो कि 13 मई को 2026 को प्रतीक यादव ने मात्र 39 साल में दुनिया को अलविदा कह दिया, वो अपने पीछे अपर्णा और अपनी दो बेटियों को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत का कारण 'कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स' बताया गया था, जिसमें फेफड़ों की मुख्य नसों में खून का बड़ा थक्का जम जाता है और हार्टबीट रूक जाती है।

Aparna Yadav

प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे और सौतेले भाई थे। उनके पिता मुलायम सिंह यादव की दो शादियां हुई थींं, पहली शादी से मुलायम को अखिलेश यादव बेटे हैं, उनकी पत्नी का नाम मालती सिंह था, जिनकी अस्थमा के चलते साल 2000 में निधन हुआ था।

मुलायम सिंह ने 2003 में साधना गुप्ता से शादी की थी

जिसके बाद मुलायम सिंह ने 2003 में साधना गुप्ता से शादी की थी और प्रतीक यादव को कानूनी तौर पर अपने पुत्र के रूप में अपनाया था। साधना गुप्ता की पहली शादी 4 जुलाई 1986 को फर्रूखाबाद के एक बिजनेसमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता से हुई थी लेकिन 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ था लेकिन ये शादी चली नहीं और दोनों का तलाक हो गया था।

Aparna Yadav

साधना राजनीति में सक्रिय होने से पहले एक नर्स थीं लेकिन बाद में वो सपा कार्यकर्ता के रूप में एक्टिव हो गई थीं, हालांकि प्रतीक की कभी भी राजनीति में दिलचस्पी नहीं रही वो सियासत की दुनिया से दूर बिजनेस लाइफ में ही हमेशा व्यस्त रहे।

प्रतीक-अपर्णा की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी

आपको बता दें कि उनकी और अपर्णा की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी, दोनों साथ में पढ़ते थे और तब ही प्रतीक का दिल 14 साल की अपर्णा पर आ गया था लेकिन तब वो अपने दिल की बात उनसे कह नहीं पाए थे, फिर दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई, जहां प्रतीक ने अपर्णा से उनकी मेलआईडी मांगी थी।

Aparna Yadav

जिसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और एक दिन प्रतीक ने अपने दिल की बात अपर्णा से कह दी हालांकि शुरुआत में अपर्णा ने तो उनके लवमेल्स का रिप्लाई नहीं किया लेकिन बाद में उन्होंने भी प्रतीक को हरी झंडी दे दी।

Aparna Yadav

10 साल की डेटिंग के बाद प्रतीक ने अपर्णा से 2011 में शादी की थी, इस हाई प्रोफाइल शादी में राजनीति और बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए थे। इस शादी से इस कपल को दो प्यारी-प्यारी बेटियां हैं।जनवरी 2026 में प्रतीक यादव की एक पोस्ट ने काफी तहलका मचाया था।

'घर तोड़ने वाली महिला हैं अपर्णा', प्रतीक यादव ने शेयर किया था वीडियो

जिसमें उन्होंने अपर्णा को घर तोड़ने वाली महिला कहा था और उनसे तलाक लेने की बात कही थी।' हालांकि हंगामा मचने के दो दिन बाद प्रतीक यादव ने अपर्णा संग एक कपल फोटो शेयर करके कहा था कि 'हमारे बीच के झगड़े अब खत्म हो गए हैं।'

Aparna Yadav

इसके बाद मई 2026 को प्रतीक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मालूम हो कि जिस वक्त प्रतीक की मौत हुई थी उस वक्त अपर्णा यादव असम में थीं, 12 मई की रात में ही प्रतीक की तबीयत खराब हुई थी, वो लगातार उनसे फोन पर संपर्क में थी लेकिन 13 मई की सुबह प्रतीक ने दुनिया छोड़ दी और इस तरह से प्रतीक और अपर्णा हमेशा के लिए अलग हो गए।

यह पढ़ें: Prateek Yadav Death: 'नार्मल नहीं है प्रतीक यादव की मौत', सपा विधायक ने उठाए सवाल, कहा-बॉडी पर थे निशान
यह पढ़ें: Prateek Yadav Death: 'नार्मल नहीं है प्रतीक यादव की मौत', सपा विधायक ने उठाए सवाल, कहा-बॉडी पर थे निशान
यह पढ़ें:Prateek Yadav की सारी संपत्ति बेटियों के नाम, पत्नी अपर्णा को एक पैसा भी नहीं! क्या मौत का था पहले से अंदेशा?
यह पढ़ें:Prateek Yadav की सारी संपत्ति बेटियों के नाम, पत्नी अपर्णा को एक पैसा भी नहीं! क्या मौत का था पहले से अंदेशा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+