बंद हो जाएगा खान सर का KGS? पहले आर्म्स एक्ट, अब कोचिंग पर ताला लटकने की नौबत! क्या है मामला

Khan Sir Coaching Controversy: पटना के चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के संचालक फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे खान सर को अब फायर सेफ्टी नियमों को लेकर भी बड़ा झटका लगा है।

बिहार फायर सर्विस की जांच में उनके कोचिंग संस्थान में कई सुरक्षा कमियां सामने आई हैं। अधिकारियों ने इन खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया है और चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर सुधार नहीं किया गया तो कोचिंग सेंटर को सील करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस बीच फायरिंग मामले में खान सर की ओर से सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दाखिल किए जाने की तैयारी भी चल रही है।

Khan Sir Controversy

फायर सेफ्टी जांच में मिलीं कमियां

बिहार फायर सर्विस के डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज में किए गए निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी से जुड़ी कई कमियां पाई गईं। जांच के बाद संस्थान प्रबंधन को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना जरूरी है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अंजना ओम कश्यप का खान सर पर तगड़ा पलटवार, ठोका इतने करोड़ का केस कि निकल जाएगी हेकड़ी!

कोचिंग सील करने तक पहुंच सकता है मामला

डीआईजी मनोज कुमार नट ने स्पष्ट कहा है कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कमियों को दूर नहीं किया गया तो जिला अग्निशमन अधिकारी संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। इसमें कोचिंग सेंटर को सील करने की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

फायरिंग विवाद की वजह से पहले से चर्चा में था KGS

खान ग्लोबल स्टडीज पिछले कुछ दिनों से फायरिंग और तोड़फोड़ मामले को लेकर सुर्खियों में है। 2 जून को कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ लोगों द्वारा पोस्टर फाड़ने, ईंट-पत्थर फेंकने और हंगामा करने की घटना सामने आई थी। इसी दौरान फायरिंग होने की बात भी सामने आई थी।

रौशन आनंद पर लगाया था आरोप

घटना के बाद फैसल खान ने 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद पर हमला और फायरिंग कराने का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत के आधार पर पटना पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार किया था। हालांकि रौशन आनंद ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है।

पुलिस जांच में आया नया मोड़

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि फायरिंग बाहरी लोगों ने नहीं बल्कि खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड्स ने की थी। इसके बाद पुलिस ने संस्थान के दो गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने खान सर के कहने पर गोली चलाई थी। गार्ड्स के बयान के आधार पर पुलिस ने फैसल खान के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

सोमवार को दाखिल होगी अग्रिम जमानत याचिका

खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने बताया कि उनके मुवक्किल पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की समयसीमा शनिवार को समाप्त हो चुकी थी, इसलिए अब सोमवार को अदालत में आवेदन दायर किया जाएगा। वकील के मुताबिक खान सर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

फायरिंग पर बदल चुका है पक्ष

शुरुआत में खान सर ने फायरिंग के लिए रौशन आनंद और उनके समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन जांच में गार्ड्स के फायरिंग करने की बात सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि गार्ड्स ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की थी ताकि उपद्रवियों को वहां से हटाया जा सके।

ये भी पढ़ें: 'एक नंबर के झूठे हैं खान सर', ना सस्ती पढ़ाई-ना बजट में इलाज, छात्राओं ने खोली एक-एक फर्जी दावे की पोल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+