मोबाइल टावर पर चढ़े युवकों ने दी आत्महत्या की धमकी, प्रशासन के हाथ पांव फूले

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो युवक आत्महत्या की धमकी देते हुए मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गए। दोनों युवकों के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि दोनों युवक जमीन पर कब्जा छुड़वाने और सड़क बनवाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े हैं, जिन्हें प्रशासन उतारने का प्रयास कर रहा है।

Two young men climb on the mobile tower in Shahjahanpur

मामला शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके का है। रविंद्र आजाद और उसका सहयोगी रविवार की सुबह अचानक एक मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गए और जान देने की धमकी देने लगे। राहगीरों ने जब शोरगुल की आवाज सुनी तो टावर पर उन्हें देख हैरान रह गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीएम विजय शर्मा सहित पुलिस फोर्स पहुंची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन दोनों युवक जमीन पर कब्जा छुड़वाने और सड़क बनवाने की मांग को लेकर अड़े रहे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि युवक किसी जमीन के कब्जे को हटवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जब तक वह नीचे नहीं उतर जाते तब तक कुछ नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि इनमें से एक युवक अर्ध विक्षिप्त है जो सही से अपनी बात को समझा भी नहीं पा रहा है। फिर भी प्रशासन उसकी समस्या को सुनेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें नीचे उतरना होगा, जिसका प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+