गाजियाबाद में 2 साल की मासूम को आवारा कुत्तों ने काटा, खेत में मिला शव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आवार कुत्तों के काटने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। सीतापुर के बाद आवारा कुत्तों का कहर गाजियाबाद तक पहुंच चुका है, यहां 2 साल की मासूम का शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ है। परिवार वालों का कहना है कि कुत्ते ने बच्ची को काटकर मार दिया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है, वहीं परिवार ने अभी तक यह फैसला भी नहीं लिया है कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराना है या नहीं।

आइसक्रीम खाने गई थी बाहर
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मोदी नगर इलाके में सोमवार को दोपहर तकरीबन 12.30 बजे जब आइसक्रीम बेचने वाला आया तो बच्ची घर से बाहर चली गई थी। लड़की के चाचा विजेंद्र का कहना है कि बच्ची के माता-पिता उस वक्त घर पर नहीं थे, उसकी चाची कुछ दिन के लिए घर पर रहने के लिए आई थी। इसी दौरान बच्ची आइसक्रीम खाने के लिए घर से बाहर गई थी, जिसके बाद कॉलोनी में एक पानी का टैंकर आया था और बच्चे उसके पानी से नहाने लगे थे, हमे लगा कि बच्ची भी वहीं होगी या फिर दूसरी चाची के घर में होगी।
हाथ, पैर, कान काटा
बच्ची के चाचा ने बताया कि जब हमे पता चला कि वह वहां नहीं है, हमने उसकी तलाश करनी शुरू की। दो घंटे के बाद कॉलोनी की कुछ महिलाओं ने गन्ने के खेत में कुछ आवारा कुत्तों को देखा, जब हम वहां पहुंचे तो वहां बच्ची का शव मिला। बच्ची के कान को कुत्ते खा गए थे, जबकि हाथ और पैर को भी कुत्तों ने काट लिया था। हम तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस कर रही है FIR का इंतजार
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह परिवार की शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। परिवार ने अभी तक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करने की इजाजत नहीं दी है। हम बच्ची के परिवार की ओर से एफआईआर दर्ज कराने का इंतजार कर रहे हैं। गाजियाबाद के मोदी नगर के सीओ धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हम परिवार की ओर शिकायत दर्ज कराने का इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- महिला की पोशाक पहनने की वजह से युवक को चाकू से गोदकर मार डाला












Click it and Unblock the Notifications