उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बुलंदशहर: मिटटी की ढांग गिरने से पांच दबे, दो महिलाओं की मौत

Google Oneindia News

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मिटटी की ढांग धंसने से तीन महिला और दो युवक दब गए। ढांग गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मिटटी की ढेर से दो महिलाओं के शव निकाले हैं। एक महिला सहित दो युवकों को भी घायल अवस्था में बाहर निकला गया है।

Two women die due to heap of soil fell in bulandshahr

घटना बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ढक नंगला गांव की है। यहां लखावटी नहर में तीन महिलाएं और दो युवक पोता मिट्टी खोद रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढांग गिर गयी। पांचों मिटटी में दब गए। बता दें कि स्थानीय लोगों ने मिटटी के ढेर से दो महिलाओं के शव निकाले हैं। एक महिला और दो युवक को भी घायल अवस्था में बाहर निकला गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Two women die due to heap of soil fell in bulandshahr

ग्रामीणों की शिकायत है कि सूचना के बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस देर से मौके पर पहुंची। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।

Comments
English summary
Two women die due to heap of soil fell in bulandshahr
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X