कुर्सी पर बैठने को लेकर यूपी पुलिस के दारोगाओं में गुत्थमगुत्था, फरियादी घबराकर थाने से भागे
गाजियाबाद। यूपी पुलिस के दो दारोगा थाने में कुर्सी पर बैठने को लेकर ऐसे भिड़े कि ना सिर्फ दोनों ने एक-दूसरे को मारा बल्कि एक-दूसरे की वर्दी भी फाड़ डाली। मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाने का है। बुधवार को दो दारोगाओं की इस लड़ाई ने ना सिर्फ थाने के भीतर बल्कि बाहर के लोगों का भी ध्यान खींचा। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने दारोगाओं पर कार्रवाई की बात कही है।

ऐसे हुआ झगड़ा शुरू
गाजियाबाद के विजयनगर थाने में दोपहर के समय दारोगा जवाहर लाल तोमर कुर्सी पर बैठे थे, और काम निपटा रहे थे। इस दौरान वो अपनी सीट से उठकर कहीं चले गए। इस बीच एक दूसरे दारोगा रमेशचंद्र जवाहर वहां आकर बैठ गए। जवाहर कुछ काम निपटा ही रहे थे कि रमेशचंद्र वापस आ गए और जवाहर को कुर्सी पर बैठा देखा तो कुर्सी को अपनी होने की बात कहते हुए भड़क घए। उन्होंने जवाहर से कुर्सी से उठने को कहा तो दोनों में बहस शुरू हो गई और ये हाथापाई तक पहुंच गई। इस मारपीट में दोनों की वर्दी भी फट गई।

इंस्पेक्टर ने शांत कराया मामला
दोनों के बीच मामला इससे भी ज्यादा बढ़ सकता था लेकिन तभी मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर ने बीच-बचाव कराया और दोनों को अलग किया। इस घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। साथ ही थाने के जीडी में भी इसे दर्ज कर लिया गया है। दोनों दारोगाओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

फरियादी भी घबरा गए
विजयनगर पुलिस स्टेशन में ये मामला करीब 11 बजे का है। इस वक्त थाने में कई फरियादी थे, जो अपनी शिकायत लेकर आए हुए थे। जब इन फरियादियों दारोगाओं को इस तरह मारपीट करते देखा तो वो भी सकते में आ गए। कई लोग तो अपनी शिकायत दर्ज कराए बिना चुपचाप ही थाने से निकल गए।












Click it and Unblock the Notifications