'संविधान में बदलना होगा...', इसलिए चाहिए 400 सीटें, BJP सांसद ने कहा सरकार तो 272 में भी बन जाती, Video Viral
BJP Faizabad MP Lallu Singh Video Viral: भारतीय जनता पार्टी के फैजाबाद सांसद और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उम्मीदवार लल्लू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में लल्लू सिंह यह कहते सुने जा रहे हैं कि सरकार तो 272 सीटों पर ही बन जाती है, लेकिन संविधान बदलने या संशोधन करने के लिए दो तिहाई सीटों की जरूरत होती है।

वहीं लल्लू सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं द्वारा इस पर सवाल उठाया गया है। सपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा वीडियो के आधार पर भाजपा को घेरने की कोशिश की जा रही है।
अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि "PDA भाजपा को मिलकर हराएगा क्योंकि भाजपा पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को मिले आरक्षण को, नया संविधान बनाकर ख़त्म करना चाहती है। भाजपा जनता की सेवा या कल्याण के लिए नहीं बल्कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा बनाए संविधान को बदलने के लिए जीतना चाहती है। सदियों से 4-5% प्रभुत्ववादी सोच के लोग 90-95% लोगों को अपना गुलाम बनाए रखना चाहते हैं।
इसीलिए इस बार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मिलकर भाजपा को हराएंगे और संविधान व आरक्षण को बचाएंगे।
चुनाव आयोग ऐसे बयानों का तुरंत संज्ञान ले क्योंकि संविधान को मूलभूत रूप से बदलने की बात करने से बड़ा लोकतांत्रिक उल्लंघन और क्या हो सकता है। जनता पूछ रही है हमारे अधिकारों के खात्मे की साज़िश क्या आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है? भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ! भाजपा हटाओ, आरक्षण बचाओ!"
कांग्रेस नेता भी उठा रहे सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा एक्स पर लिखा कि परसों मोदी जी ने कहा था कि स्वयं अम्बेडकर जी भी आ जाएं तो भी संविधान नहीं बदल सकते। अब अयोध्या से भाजपा के वर्तमान सांसद लल्लू सिंह खुलेआम कह रहे हैं संविधान बदलना है, इसलिए 400 सीटें जीतनी होंगी। मोदी जी इन्हें दिल से माफ कर पाएंगे?












Click it and Unblock the Notifications