आगरा: ब्रह्मकुमारी आश्रम में फंदे पर लटकी मिलीं 2 सगी बहनें, सुसाइड नोट में 4 लोगों पर लगाए संगीन आरोप

Agra Brahma Kumari Ashram: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में एक आश्रम के अंदर दो बहनों की खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आगरा के जगनेर में शुक्रवार रात ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़ी दो सगी बहनों ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक ब्रह्माकुमारी की दो सगी बहनें एकता (38) और शिखा (32) के शव फंदे पर लटके मिले। उन्होंने खुदकुशी के साथ एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

agra suicide Case

आगरा पुलिस को मौके से एक नोट भी मिला है, जिसमें चार लोगों पर यह कदम उठाने का आरोप लगाया गया है। एकता (38) और शिखा (32) के रूप में पहचानी जाने वाली दोनों बहनों ने तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें आश्रण से जुड़ी एक महिला समेत चार लोगों को अपने कृत्य के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

नोट में दोनों ने उन पर पैसे की धोखाधड़ी करने और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया।सुसाइड से पहले दोनों ने नोट अपने परिवार वालों और आश्रम के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर किया था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी चार आरोपी फिलहाल आगरा से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि दो को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पुलिस टीमें अन्य दो की तलाश कर रही हैं। एकता और शिखा ने आठ साल पहले ब्रह्माकुमारीज से आध्यात्मिक दीक्षा ली थी, जिसके बाद उनके परिवार ने यूपी के जगनेर शहर में एक ब्रह्माकुमारीज केंद्र की स्थापना की, जहां वे रहते थे।

सुसाइड नोट में उनकी साल भर की परेशानी का जिक्र है, जहां दोनों बहनों ने अपनी मौत के लिए चार लोगों, नीरज सिंघल, ताराचंद, नीरज के पिता और एक पूनम (ग्वालियर के एक आश्रम में रहने वाली) को जिम्मेदार ठहराया।

दोनों बहनों ने अपने सुसाइड नोट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किया और आरोपियों के लिए आजीवन कारावास की मांग की।

एकता के सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र है कि जब वे सेंटर में रहते थे तो नीरज ने उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, केंद्र स्थापित होने के बाद उन्होंने उनसे बात करना बंद कर दिया। एकता ने चारों पर सेंटर के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने का भी आरोप लगाया।

एकता ने सुसाइड नोट में उल्लेख किया, "उन्होंने पैसे से एक फ्लैट खरीदा। कई अन्य लोगों की मौत आत्महत्या से हुई, जिसे उन्होंने छुपाया।" पुलिस ने आश्रम से सुसाइड नोट बरामद किया है और नोट में लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+