दो बहनों ने पीएम मोदी और सीएम योगी को खून से लिखा पत्र, राजभवन अधिकारी का बेटा कर रहा परेशान

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किये जा रहे बड़े-बड़े दावे केवल हवा-हवाई साबित हो रहे है। मामला सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का है जहां शोहदे के आतंक से परेशान दो सगी बहनों ने न्याय पाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखा है।

Two sister wrote letter to PM Modi and CM Yogi against teasing in Raebareli

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर मोहल्ले के रहने वाले महेंद्र तिवारी की बेटी श्वेता तिवारी लखनऊ के राम स्वरूप यूनिवर्सिटी में इंजीनिरिंग की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक लड़के ने उसके फेसबुक पर कुछ अभद्र टिप्पणी की जिसकी शिकायत पीड़ित ने अपने पिता से की। इसके बाद मामले की एफआईआर बाराबंकी जिले में दर्ज हुई। एफआईआर दर्ज होने पर शोहदे ने पीड़ित श्वेता की छोटी बहन के फेसबुक पर अश्लील और अभद्र पोस्ट डाले जिसके चलते दोनों बहनों ने स्कूल जाना मुश्किल हो गया। परिजनों ने मामले की एफआईआर रायबरेली में दर्ज कराई लेकिन लम्बा समय बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है जिसके बाद पीड़ित श्वेता ने पीएम और सीएम को खून से पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।

Two sister wrote letter to PM Modi and CM Yogi against teasing in Raebareli

पीड़ित श्वेता के पिता महेंद्र तिवारी रायबरेली कलेक्ट्रेट में भूलेख लिपिक के पद पर तैनात हैं। उनकी मानें तो उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई घटना को लेकर सूबे के मुखिया से लेकर सभी आलाधिकारियों से मिले और न्याय की मांग की लेकिन आरोपी दिव्य पांडेय के पिता चूंकि राज्यपाल के कार्यालय राजभवन में तैनात है इसलिए कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

शोहदे द्वारा कई महीने पहले छात्रा के फेसबुक पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस के अपने तर्क हैं। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना के बाद से फेसबुक का अकाउंट बंद हो गया। आईपी एड्रेस फेसबुक से मिलेगा तो आरोपी की गिरफ्तारी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+