घर में मिली दो बहनों की बुरी तरह जली लाशें, खुदकुशी है या ऑनर किलिंग?
हरदोई। यूपी के हरदोई में दो सगी बहनों की संदिग्ध और दर्दनाक मौत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हलांकि पुलिस और परिजनों के मुताबिक इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है लेकिन लोग इसमें ऑनर किलिंग होने की आशंका भी जता रहे हैं।

घटना हरदोई जिले के टडियांवा थाना क्षेत्र के गुरसंडा गाँव की है जहाँ दो सगी बहनों, 20 साल की पूजी और 19 साल की कल्पना की जलकर मौत हो गई। मामला बुधवार शाम का है जब ये दोनों बहने घर में अकेली थीं और सभी परिजन अपने-अपने काम से गए हुए थे। पिता शैलेंद्र गाँव से बाहर थे और माँ गाँव में ही कहीं गयी हुई थी। भाई स्कूल गया हुआ था तभी शैलेन्द्र के घर से धुआं निकलना शुरू हो गया।
गाँव वालों ने घर में जाकर देखा तो दो गंभीर रूप से जले शव पड़े हुए थे और ये और कोई नहीं बल्कि शैलेन्द्र की ही बेटियां थीं। पिता को खबर मिलते ही वो आया और उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी और पीड़ित माँ का हाल ये है कि वो रो-रोकर बेहाल है। वो भी इस हादसे को मानने से इनकार कर रही है
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच करना शुरू कर दिया और दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इन दोनों बहनों की मौत का कारण हत्या या आत्महत्या, ये अभी एक सवाल ही बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक बिपिन कुमार मिश्रा ने इस पूरे मामले ये कहा है कि अभी कह नहीं सकते कि यह हत्या है कि आत्म हत्या है, जिस समय आग लगी हुई थी तब कमरे से किरोसिन तेल की महक आ रही थी प्रथमदृष्टया ये मामला आत्महत्या का लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications