वाराणसी में गैंगवार, 50 हजार के इनामी बदमाश सहित दो की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र शुक्रवार शाम होने से पहले ही गोलि‍यों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलि‍स के अनुसार दशाश्वमेध थानाक्षेत्र के देवनाथपुरा इलाके में क्रॉस फायरिंग हुई है, इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। इस गोली बाजी में जहां एक अपराधी से व्यापारी बने राकेश अग्रहरि का नाम मृतक में सामने आया है। वहीं, पुलि‍स अब दूसरे मृतक की शि‍नाख्‍त कराने में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो दूसरा मृतक 50 हजार का इनामी बदमाश रईस बनारसी है।

Two persons dead in cross-firing in Varanasi

गैंगवार में पहला अपराधी व्यापारी बन चुका था
शुक्रवार को हुई इस गोली कांड में बदमाश से व्यापारी बने राकेश अग्रहरि का शव देवनाथ पुरा में उसके मकान के बाहर मि‍ली है। जबकि‍ दूसरा घायल अवस्था में नई सड़क के लंगड़े हाफि‍ज मस्‍जि‍द के पास मिली है, जिसे लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चर्चाएं हैं कि‍ मरने वाला दूसरा व्‍यक्‍ति‍ यूपी का कुख्‍यात अपराधी रईस बनारसी है जि‍सपर पुलि‍स ने 50 हजार का इनाम घोषि‍त कि‍या हुआ है।

Two persons dead in cross-firing in Varanasi

राकेश ने की थी अपनी मां की हत्या
एसएसपी आनंद कुमकर्णी के अनुसार, देवनाथपुरा में क्रॉस फायरिंग हुई है, जि‍सके बाद एक व्‍यक्‍ति‍ राकेश अग्रहरि‍ की मौके पर मृत्‍यु हो गई। जबकि‍ दूसरे व्‍यक्‍ति‍ की शि‍नाख्‍त नहीं हो सकी है। एसएसपी ने बताया कि मरने वालों में 50 हजार का इनामी रईस बनारसी भी है लेकिन अभी उसकी पहचान की जा रही है। उसके परिजनों को भी बुलाया गया है। पुलि‍स की मानें तो देवनाथपुरा इलाके में मृत पाया गया व्‍यक्‍ति‍ राकेश अग्रहरि‍ का आपराधि‍क इति‍हास रहा है। कुछ माह पहले ही उसने अपनी सौतेली मां पर गोली चलाकर हत्‍या की कोशि‍श की थी। हाल ही में वो जेल से छूटकर बाहर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+