हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस से की हाथापाई
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। लाइन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एसडीएम महावन पहुंच गए और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों ने एसडीएम महावन और एक दरोगा के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने एसडीएम और दरोगा के साथ हाथापाई करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये था मामला
जानकारी के अनुसार, मथुरा के राया थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में शनिवार की सुबह एक मैक्स पिकअप गाड़ी भूसा भरकर ले जा रही थी। भूसे के ऊपर दो युवक बैठे हुए थे। बता दें कि भूसे से भरी गाडी हाईटेंशन लाइन के नीचे निकली तो भूसे के ऊपर बैठे अनिल और राजकुमार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजकुमार और अनिल के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे गए। विद्युत विभाग के साथ साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिए शव
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामें की सूचना पर एसडीएम महावन गरिमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। एसडीएम महावन के मौके पर पहुंचने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाना राया में तैनात एसआई विक्रम सिंह के साथ हाथापाई की और गरिमा सिंह एसडीएम के साथ भी बदसलूकी की। करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं एसआई और एसडीएम के साथ हुई अभद्रता में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस से हाथापाई करने वालो पर होगी कार्रवाई
एसडीएम महावन गरिमा सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन टच होने से दो लोगों की मौत हो गई। गुस्साए लोगों को शांत कराकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि दोनों युवकी मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने हंगामा किया और पुलिस से हाथापाई की थी। उन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications