यूपी: बारात की बस पर गिरा हाईटेंशन तार, दो की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस जीप फूंकी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बारात से भरी बस पर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। बस में आग लग गई। दूल्हों के पिता सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक बराती गम्भीर रुप से घायल हो गए। बस में चीख पुकार मच गई। बस में फंसे बरातियों को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। डायल-100 को फूंक दिया और दो थानों की जीप चकनाचूर कर डालीं। बाद में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और एसएन इमरजेंसी भर्ती कराया गया है।

Two people died due to falling hyritation wire on the bus

थाना ताजगंज क्षेत्र के धांधूपुरा गांव से भाजपा के फतेहपुरसीकरी से विधायक चौ. उदयभान सिंह के चचेरे भाई विशन स्वरूप के पुत्र जयपाल और विक्रम की रविवार को बैमन लोरिया गांव में उदय सिंह पहलवान के यहां बारात गई थी। रात को बाराती बस से लौट रहे थे। बस में 70 से अधिक बाराती थे। तेज आंधी की वजह से टूटे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में बस आ गई। बस में करंट फैल गया और आग लग गई। बस में सवार दर्जनों पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे फंस गए। चीख पुकार होने लगी। बस में करंट से लोगों को तड़पता देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और बिजली विभाग को दी।

ग्रामीणों ने करंट को जब तक बस से हटाया बस जलकर राख हो गई चुकी थी। इधर, सूचना के काफी देर बाद थाना कागारौल और मलपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया। पथराव शुरू कर दिया।पुलिसकर्मियों ने मुश्किल से जान बचाई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की डायल 100 जीप में आग लगा दी। बाद में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और एसएन इमरजेंसी भेजा। हादसे में दूल्हे जयपाल और विक्रम के पिता विशन स्वरूप और एक अन्य ग्रामीण जगदीश पुत्र रामगुलाब की मौत हो गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण (पूर्वी) अखिलेश नारायण मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स बुलाया गया। हादसे की जानकारी होने पर जिलाधिकारी गौरव दयाल मौके पर रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+