सहारनपुर: गर्भ में पल रहे बच्चे के दो दावेदार, महिला हुई परेशान
एक महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे पर दो लोगों ने अपनी-अपनी दावेदारी जताते हुए गर्भवती महिला को फोन किया और स्वयं को अपना पिता बताया है।
सहारनपुर। अभी तक जीवित बच्चे पर ही माता अथवा पिता अपनी-अपनी दावेदारी करते आए हैं, लेकिन यहां एक ऐसा मामसा प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे पर दो लोगों ने अपनी-अपनी दावेदारी जताते हुए गर्भवती महिला को फोन किया और स्वयं को अपना पिता बताया है। परेशान होकर महिला ने डायल-100 को फोन किया और पुलिस को मामले से अवगत कराया।

विगत कुछ समय से गांव थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी एक ग्रामीण के यहां एक दंपत्ति किराए पर कमरा लेकर रह रही है। किराए पर अपने पति के साथ रह रही महिला चार माह की गर्भवती है। इस महिला को पिछले कई दिनों से नुमाइश कैंप निवासी एक व्यक्ति लगातार फोन कर रहा है और दावा कर रहा है कि महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका है और वही उसका पिता है। उधर, महिला का कहना है कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसके पति का है। डायल 100 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से फोन पर गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता होने का दावा करने वाला अज्ञात व्यक्ति गुरुवार को गांव चकहरेटी पहुंच गया और गर्भवती महिला तथा उसके पति को धमकाया कि गर्भ में पल रहे बच्चे का असली पिता वही है।












Click it and Unblock the Notifications