Video: कैब ड्राइवर की निर्मम हत्या.. लूट के बाद चलती गाडी से फेंका, फिर कई सौर मीटर सड़क पर घसीटा
दिल्ली के महिपालपुर में 10 अक्टूबर को एक कैब ड्राइवर की लूट के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतक कैब ड्राइवर को करीब 200 मीटर तक कार से लटका कर घसीटा, जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया जो वाकई दिल दहला देने वाला है। पुलिस ने दोनों हत्यारों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि घटना बीते मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उस रात मेरठ के किठौर का रहने वाला आरोपी 'मेहराज सलमानी' और शाहजहांपुर किठौर मेरठ का रहने वाला दूसरा आरोपी 'आसिफ' ने एयरपोर्ट जाने के लिए कैब बुक की थी। इसके बाद उन्होंने महिपालपुर में तमंचे के बल पर ड्राइवर बिजेंद्र से कार लूट ली।

दोनों आरोपियों ने कर लूटने के बाद बिजेंद्र को NH-8 पर चलती गाडी से बाहर फेंक दिया। लेकिन इसी दौरान बिजेंद्र का हाथ कार में फंस गया और वो घसीटता चला गया, लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी। बिजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना के समय हाईवे पर जिसने भी यह नजारा वो अवाक रह गया। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फोन कर के पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए।
उधर, घटना के दौरान पीछे चल रही किसी कार सवार व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने छानबीन के बाद मेरठ पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने घर जाकर छिप गए थे। बताया का रहा है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और दोनों पर कई थानों में दर्जनों से ज्यादा मुक़दमे दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications