खेत में गाय घुसने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा दो लोगों की हत्या पर हुआ खत्म
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र के पानी गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गोली चल गई। गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची। पुलिस घायलों को अस्पताल और मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र के पानी गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। बातों ही बातों में दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और इसके बाद गोलियां चलने लगीं। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलीकांड में एक ही परिवार के राजवीर और कन्हैया की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। विवाद की वजह खेत में गाय घुस जाना बताया जा रहा है।

मामले की जांच में जुट गई पुलिस
वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक राजवीर व कन्हैया को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शी रामकिशन ने बताया कि खेत में गाय आ गई थी और राजवीर का बड़ा भाई अपने लड़के को गाली दे रहा था और दूसरे पक्ष के लोग हथियार लेकर चले आए। उसके ताऊ व उसके मौसी के लड़के ने गोली मारी है। राजवीर और कन्हैया की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं।

घायलों का चल रहा इलाज
मामले की जानकारी देते हुए मथुरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि थाना यमुनापार क्षेत्र के पानी गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और गोलीबारी हुई है, दो लोगों को गोली लगने से मौत हो गई जबकि कई लोग इसमें घायल हो गए। अभियुक्त में पंजीकृत कर लिए गए हैं, कार्रवाई की जा रही है। खेत में गाय घुसने की बात को वजह बताई गई है। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को जिला उपचार के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications