शामली: 6 साल पहले खोए बच्चे को खोजनेवाले को CBI देगी 2 लाख का इनाम
6 साल पहले गायब हुए बच्चे की तलाश में अब तक सीबीआई और शामली पुलिस नाकाम रही है। सीबीआई ने बच्चे का पता देनेवाले को 2 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली सदर कोतवाली क्षेत्र में 15 अप्रैल 2011 को हुए अपहरण काण्ड का खुलासा करने के लिए सीबीआई की टीम व शामली पुलिस प्रशासन हर तरह की कोशिशें कर रही हैं लेकिन 6 साल बीत जाने के बाद भी अपह्रत बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके चलते दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने शामली में पोस्टर लगवा दिए हैं जिसमें अपह्रत बच्चे का पता बताने वाले को 2 लाख रु का इनाम देने की घोषणा की है।

यह मामला 15 अप्रैल 2011 का है जहां कुछ बदमाशों ने मनोज गोयल के बेटे सयंम गोयल का ट्यूशन जाते समय अपहरण कर लिया था। इसके बाद बदमाशों ने फ़ोन कॉल कर 50 लाख की फ़िरौती मांगी थी। फिरौती ना देने पर जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही थी। इस संबंध में संयम गोयल के परिजनों ने सदर कोतवाली मे अपहरण की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लग पाया था। धीरे-धीरे समय बीतता गया और संयम गोयल के परिजनों के सब्र का बांद टूट गया।

सयंम के परिजनों ने उसके जीने की आस छोड़ दी थी और उनका पुलिस-प्रशासन से भरोसा उठ चुका था। दिल्ली से आयी सीबीआई टीम ने शामली मे संयम गोयल की गुमशुदगी के पोस्टर चिपका दिए हैं। पोस्टर में संयम का पता बताने वाले को 2 लाख रु का इनाम देने की घोषणा भी की है। अब देखने वाली बात ये होगी 6 साल बीत जाने के बाद क्या सीबीआई टीम व शामली पुलिस अपह्रत संयम गोयल पता लगा पायेगी?












Click it and Unblock the Notifications