फर्रुखाबाद: आपस में भिड़े दो ट्रक, चालकों की मौत

फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर दो ट्रको की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चलाकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को ट्रक से बाहर निकाल और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नीद आने की वजह से हादसा हुआ है।

Two killed in road accident in Farrukhabad

राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव डबरी के निकट इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार की सुबह चार बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इससे ट्रक चालक मध्य प्रदेश के जनपद दतिया के जयप्रकाश परिहार और दूसरे ट्रक के चालक भिंड के भदावर कालोनी निवासी धर्मवीर सिंह बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ट्रक के मालिक भिंड के सरस्वती नगर निवासी शैलेंद्र यादव घायल हो गए, पुलिस ने उनको लोहिया अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया है।

Two killed in road accident in Farrukhabad

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और चालकों के शव फंस गए। धर्मवीर फरीदपुर से ट्रक में चीनी लेकर मैनपुरी जा रहा था, जबकि जयप्रकाश मौरंग लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को हटवाकर पांच घंटे बाद आवागमन शुरू कराया।

ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप मामले में दिल्ली की फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें- भाई से शादी की जिद लिए पुलिस के पास पहुंची 'बहन' ,बताया 6 साल में क्या किया किया

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से पुतिन ने कहा, रूस की वेश्‍याएं दुनिया में सबसे खूबसूरत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+