Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

#ComeyMemo: जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से पुतिन ने कहा, रूस की वेश्‍याएं दुनिया में सबसे खूबसूरत

अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्‍यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन यानी एफबीआई के एक्‍स बॉस जेम्‍स कोमे के मेमो के कुछ पेज रिलीज हो गए हैं। इन मेमो में कई ऐसी बातें सामने आ रही हैं जो शायद अमेरिकी राजनीति में हंगामा मचा सकती हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्‍यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन यानी एफबीआई के एक्‍स बॉस जेम्‍स कोमे के मेमो के कुछ पेज रिलीज हो गए हैं। इन मेमो में कई ऐसी बातें सामने आ रही हैं जो शायद अमेरिकी राजनीति में हंगामा मचा सकती हैं। अपने इन्‍हीं मेमो में कोमे ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से जुड़ी एक बात का जिक्र किया है जो आपको भी हैरान कर सकती है। अमेरिका और रूस के बीच जारी तनाव के बीच ही जो नई खबर सामने आई है उसके मुताबिक ट्रंप ने एक बार बताया था कि पुतिन ने उनसे इस बारे में गप्‍पबाजी की थी कि रूस की वेश्‍याएं दुनिया में कितनी खूबसूरत और बेस्‍ट हैं।

ट्रंप ने कोमे को बताई यह बात

ट्रंप ने कोमे को बताई यह बात

अमेरिका कई मीडिया संस्‍थानों ने कोमे के मेमो को जारी किया है। इन मेमो में कोमे ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार उनसे कहा था, 'हमारे पास दुनिया की सबसे खूबसूरत और बेस्‍ट वेश्‍याएं हैं।' कोमे ने इस बात का जिक्र अपने मेमो में करके पहले ही विवादों में घिर चुकी मूलर केस की जांच को और भी रोचक बना दिया है। मूलर जांच एफबीआई के एक और एक्‍स बॉस रॉबर्ट मूलर की अमेरिकी चुनावों में रूस के हस्‍तक्षेप से जुड़ी जांच है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर पुतिन ने ट्रंप से यह बात क्‍यों कही या फिर ट्रंप ने कोमे से ही इस बात का जिक्र क्‍यों किया। लेकिन इतना तो तय है कि कोमे के मेमो के बाद रूस से जुड़ी जांच में एक नया मोड़ आ सकता है।

15 पेज आए सामने

15 पेज आए सामने

कोमे के मेमो के 15 पेज अब पब्लिक हो चुके हैं। इनमें इस बात की एक झलक देखने को मिलती है कि कैसे कोमे और ट्रंप ने रूस के बारे में बातचीत की है। ट्रंप ने समय-समय पर कोमे के साथ मीडिया में लीक हो रही अलग-अलग जानकारियों के बारे में बात की और इस बात पर भी चर्चा की आखिर वह कौन है जो इन सब खबरों को लीक कर रहा है। सात जनवरी को कोमे ने लिखा है कि ट्रंप ने उन्‍हें बीच में टोकते हुए साल 2013 में अपनी मॉस्‍को ट्रिप के बारे में कहा था, 'वहां पर कभी कोई वेश्‍या नहीं थी।' 27 जनवरी को कोमे ने लिखा है जो ट्रंप ने उन्‍हें बताया, 'ये वेश्‍या से जुड़ी बातें एकदम बकवास हैं।' इसी के साथ ट्रंप ने उन्‍हें यह भी बताया कि 'उनके पास दुनिया की सबसे खूबसूरत वेश्‍याएं हैं।'

क्‍या कहा था पुतिन ने 2017 में

क्‍या कहा था पुतिन ने 2017 में

कोमे ने यह बात अपने मेमो में आज कही हो मगर पुतिन इस बात को साल 2017 में एक इंटरव्‍यू के दौरान पहले ही कह चुके हैं। उस समय पुतिन से एक इंटरव्‍यू में अमेरिकी चुनाव में रूस की संदिग्‍ध भूमिक से जुड़ा सवाल पूछा गया था। उस समय एक डॉजियर अमेरिका मीडिया में आया था और इसमें क्रेमलिन पर आरोप लगा गया था कि रूस कई वर्षों से नए निर्वाचित अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को प्रभावित करने की कोशिशों में लगा था। इसी कोशिशों के तहत ही ट्रंप ने होटल के कमरे में एक वेश्‍या से भी मुलाकात की थी। पुतिन ने इन आरोपों को बकवास करार दिया था। पुतिन ने यह भी कहा कि वह नहीं मानते कि ट्रंप ने रूस में किसी वेश्‍या से होटल में मुलाकात की थी।

दुनिया में बेस्‍ट रूसी वेश्‍याएं

दुनिया में बेस्‍ट रूसी वेश्‍याएं

पुतिन ने उस समय कहा था, 'ट्रंप एक व्‍यस्‍क व्‍यक्ति हैं, एक ऐसे व्‍यक्ति जो पिछले कई वर्षों से ब्‍यूटी कांटेस्‍ट्स को आयोजित कर रहे हैं। उन्‍होंने दुनिया में कुछ सबसे खूबसूरत लड़कियों के साथ बात की है।' पुतिन ने आगे कहा, 'मेरे लिए इस बात की कल्‍पना करना काफी मुश्किल है कि वह किसी होटल में एक ऐसी युवा लड़की से मिलने के लिए जाएंगे जो सामाजिक तौर पर काफी निम्‍न स्‍तर की है। हालांकि इस बात में कोई शक नहीं है कि रूसी लड़कियां दुनिया में बेस्‍ट हैं। बेस्‍ट होने के बावजूद मुझे इस बात पर शक है कि ट्रंप ने उनसे मुलाकात की होगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+