दंतेवाड़ा नक्सली हमले के यूपी के दो लाल शहीद, सीएम ने 25 - 25 लाख की सहायता राशि का किया एलान
वाराणसी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली के आईईडी धमाके में 7 जवान शहीद हो गये। ये सभी जवान जब नक्सल प्रभावी इलाके में सड़क बनाने के काम की निगरानी में रहे थे। तभी नक्सलियों ने इन्हें अपने निशाना बना लिया। इन शहीदों में एक जवान वाराणसी के बड़ागांव के बसनी का रहने वाला है जिसकी पोस्टिंग 2013 में हुई थी। जवान के शहीद होने की सूचना जैसे ही परिजनों और गांव के लोगों को मिली। पूरे गांव में मातम छा गया है।

इस घटना की सूचना पर शहीद रामनाथ पटेल के गांव का बाजार बंद है। पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में शहीद हुए यूपी के दोनों जवान अर्जुन राजभर और रविनाथ सिंह पटेल के परिजनों को 25 - 25 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है, साथ ही उनके किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी और इसके साथ ही शहीद सैनिकों के गांव को आदर्श गांव बनाने का भी एलान किया गया है।

30 तारीख को बहन की शादी
दरसअल रविवार को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के चोलनार गांव में पुलिस की गाड़ी को आईडी ब्लास्ट के अपना शिकार बना दिया। इस को धमाके से उड़ाए जाने पर 7 जवान शहीद हो गए। उन शहीदों में एक जवान यूपी के गाजीपुर और एक बनारस के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गांव का है जिनके नाम अर्जुन राजभर और रामनाथ पटेल है। इनमें से शहीद रामनाथ पटेल आने वाले 30 तारीख को अपने बहन के शादी से पहले बरक्षा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आने वाले थे। उसके पहले इस घटना ने पूरे ग्रामीणों को सहमा दिया जिसके कारण इस गांव के रहने वाले लोग 24 साल के रामनाथ पटेल के माता - पिता को सूचना देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे कि उन्होंने अपना लाल खो दिया जिनके कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।
गृहमंत्री ने भी की है घटना की निंदा
देश के लिए शहीद हुए रामनाथ और बाकी जवानों की शहादत पर भले ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को शर्मसार बता दिया हो लेकिन अभी तक शहीद के इस गांव के लोगों की माने तो कोई आधिकारिक सूचना परिजनों को नहीं दी गयी और ना ही स्थानीय थाने से कोई शख्स परिवार से मिलने पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications