यूपी: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की मनचलों ने की पिटाई, पुलिस को भी नहीं बख्शा

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में उस वक्त बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई जब नशे में धुत दो युवकों ने युवती के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। युवती के छेड़खानी का विरोध करने पर बीच सड़क पर युवकों ने युवती को मारना-पीटना शुरू कर दिया। चौकी के बाहर जैसे ही हंगामे की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। जिसके बाद खुद को व्यापारी बताने वाले दोनों युवकों ने अपने साथी व्यापारियों को बुला लिया। जोकि चौकी में सिपाहियों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। बवाल की सूचना मिलते ही एसपी पश्चिम, सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के स्थिति को काबू में किया।

यूपी: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की मनचलों ने की पिटाई, पुलिस को भी नहीं बख्शा

युवती को मारा थप्पड़

पूरा मामला नाका थाना क्षेत्र के दुगांवा चौकी है, जहां एक युवती अपने पुरुष मित्र के साथ दो पहिया वाहन से अचानक रुकी और काफी देर से पीछा कर रहे दो मनचलों से भिड़ गई। चौकी के सामने ही युवक युवती के साथ मारपीट करने लगे देखते ही देखते बवाल बढ़ गया। चौकी इंचार्ज और एक सिपाही युवती को बचाने के लिए जैसे ही आगे बढ़े, वैसे ही एक युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवकों को पुलिस चौकी ले गई, तो वे खुद को व्यापारी बताते हुए पुलिस कर्मी से भिड़ गए। देखते ही देखते सैकड़ों व्यापारियों ने चौकी को घेर कर पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौच और मारपीट शुरू करना शुरू कर दिया। जिसमें उन्होंने एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी।

यूपी: छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की मनचलों ने की पिटाई, पुलिस को भी नहीं बख्शा

काफी देर से कर रहे थे परेशान

वहीं युवती का कहना है कि युवक काफी देर से उसका पीछा कर छिटाकशी कर रहें थें। इसलिए उन्होने चौकी के पास गाड़ी रोकी जिसके बाद युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। युवती ने कहा कि पहले तो उसे मारा और फिर पुलिस कर्मियों पर भी हाथ उठा दिया। पूरे मामले पर एसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया विवाद कि सूचना थी चौकी प्रभारी और कॉन्स्टेबल पहुंचे। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जो भी सीसीटीवी कैमरे हैं उन्हे चेक करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+