उन्नाव: डीएम ऑफिस में महिला-पुरुष कर्मचारी करने लगे हाथापाई, देखिए वीडियो

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारी आपस में मारपीट करते हुए नजर आये। इसमें महिला आईजीआरएस में कनिष्ठ सहायक के पद पर तो दूसरा कौशल विकास मिशन में एमआईएस के पद पर तैनात है। मारपीट होते देख मौके खड़े लोगों व पुलिस ने दोनों का बीच-बचाव किया। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस बीच कलेक्ट्रेट परिसर चर्चा का विषय बना रहा इसके बाद मामला विकास भवन पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता से लिखित तहरीर ली। मामला प्रेम संबंधों का बताया जा रहा था।

Two employees fight in DM office in Unnao

कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब ऑफिस बंद होने के समय कलेक्ट्रेट और विकास भवन में कार्यरत दो कर्मचारी आपस में मारपीट करते हुए नजर आये। जिसमें से महिला कलेक्ट्रेट भवन की आईजीआरएस में कनिष्ठ सहायक है जबकि युवक आनन्द प्रताप सिंह कौशल विकास मिशन में तैनात है। अचानक दोनों लोगों के बीच मारपीट होते देख लोगों में हलचल मच गई। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिस व अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।

जिसके बाद महिला कर्मचारी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि आनंद प्रताप पर उसके साथ जबरदस्ती व छेड़छाड़ कर रहा था जिसको लेकर हाथापाई हुई। इस संबंध में बातचीत करने पर आनंद प्रताप ने बताया कि उन दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम सम्बंध चल रहा था जिसके चलते महिला को उसने खाने पर बुलाया था। इसी बीच महिला किसी दुसरे युवक से बात करने लगी। शक होने पर उसने महिला से उसका मोबाइल चेक करने के लिए मांगा। जिस पर महिला हाथापाई पर उतारू हो गई।

आरोपी आनन्द ने कहां की महिला के द्वारा फ्लर्ट करने के सारे सबूत मोबाइल में मौजूद है। इस संबंध में विभाग का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वही कलेक्ट्रेट और विकास भवन में चर्चा का बाजार गर्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+