आगरा में घर में धमाका, 2 की मौत

आगरा। आगरा के बालूगंज इलाके में एक घर में हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने रविवार को बताया कि यह धमाका शनिवार देर रात एक होटल मालिक बलजीत सिंह के घर में हुआ।

Two dead, three injured in Agra cylinder blast

रकाबगंज पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि विस्फोट की वजह से घर तबाह हो गया। बलजीत सिंह, उनकी पत्नी और तीन बेटियां घर के मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी बलजीत, उसकी पत्नी और उनकी एक बेटी को बचाने में सफल रहे। लेकिन अन्य दो बेटियों को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस, बचाव दलों, अग्निशमन कर्मियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि इससे आगरा छावनी के पास स्थित कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+