लखनऊ में जिंदा जले बुआ-भतीजे, आग बुझाने आया पूरा गांव

शाम को खाना खाने के बाद दोनों एक ही कमरे में सोए थे। कमरे के अंदर से उठ रही आग की लपटों को देख पूरा गांव इकट्ठा हो गया।

लखनऊ। लखनऊ के हसनापुर गांव में घर में आग लगने का एक मामला सामने आया है। ये आग बुधवार रात शार्ट सर्किट से लगी। इस दुर्घटना की चपेट में आने से एक किशोरी और एक मासूम की मौत हो गई। बता दें कि दोनों मृतक रिश्ते में बुआ-भतीजे थे, जो लखनऊ अपने एक रिश्तेदार के यहां आए थे। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव कब्जे में लिए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हसनापुर के रहने वाले राम धीरज यादव की बेटी दया की शादी लखनऊ के रामराई खेड़ा में हुई थी। राम धीरज के दामाद की बहन गिननारा बेटी छोटेलाल अपने भतीजे केशन पुत्र लवकुश (6) के साथ बुधवार सुबह भाभी के मायके हसनापुर आई थी।

 Two dead in lucknow from gruesome short circuit accident

शाम को खाना खाने के बाद दोनों एक ही कमरे में सोए थे। कमरे में बिजली का तार शॉर्ट सर्किट से जलकर अचानक टूट कर बिस्तर पर गिर गया। तार से निकली चिनगारी से बिस्तर में आग लग गई। चपेट में आने से गिननारा और केशन जिंदा ही जल गए। कमरे के अंदर से उठ रही आग की लपटों को देख राम धीरज यादव दौड़कर अंदर पहुंचे तो दोनों झुलसे हुए मृत पड़े थे। घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गांव में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और सभी आग बुझाने में जुट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+