आगरा: बीच सड़क पर बाइक में धमाका, दो लोगों की मौत
आगरा। आगरा के नाई की मंडी इलाके में सड़क पर खड़ी एक बाइक में धमाका हो गया। धाकरान चौराहे के पास बाइक में धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि हादसे में मरने वाले दोनों लोगों के शरीर के टुकड़े 70 फिट दूरी तक जा गिरे। बाइक में हुए इस बम धमाके से वहां भगदड़ मच गई।फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाम 4 बजे के करीब 2 लोग एक्टिवा से कलक्ट्रेट की तरफ से भगवान टाकीज की ओर आ रहे थे। धाकरान चौराहे के पास अचानक एक्टिवा में जोर का धमाका हुआ और दोनों युवकों के चिथड़े उड़ गए। आसपास मौजूद कई लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद ट्रैफिक को रोक दिया गया।
सूचना पाते ही बड़ी संख्या में पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि दोनों युवक दीवाली का पटाखा ले जा रहे थे। जिसमें धमाका हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications