बहराइच: शादी में शामिल होने आए दो चचेरे भाई घाघरा नदी में डूबे, तलाश जारी
बहराइच। यूपी के बहराइच में दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने गए चचेरे भाईयों की डूब गए। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। सभी परिवार के साथ जरवलरोड इलाके के घुरानपुर में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे भाइयों की तलाश कर रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम घुरानपुर निवासी इकलाख के यहां शनिवार को वैवाहिक समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए तमाम रिश्तेदार आए थे। रविवार की शाम लखनऊ के महानगर थाना अंतर्गत अकबर नगर निवासी सैफ (16) पुत्र इरशाद, अनस (17) पुत्र बबलू, शरीफुद्दीन उर्फ शेरा (17) पुत्र अमीनुद्दीन कुछ अन्य साथियों के साथ फसल अनुसंधान केंद्र के पास आदमपुर-रेवली तटबंध पर पहुंचे। यहां कुछ देर तक टहलने के बाद सभी घाघरा नदी में नहाने उतर गए। तभी अनस का पैर फिसला और वह गहरे पानी मे चला गया।

अनस को डूबता देखकर शरीफुद्दीन उसे बचाने लगा, लेकिन पानी के तेज बहाव में दोनों डूब गए। अन्य दोस्तों के शोर मचाने पर आस पास मौजूद लोग दौड़े, लेकिन तब तक दोनों नदी में नजर नहीं आए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर जरवलरोड थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा, सिपाही राकेश चौधरी, राजेश यादव मौके पर पहुंचे। करीब छह स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया है, जो दोनों किशोरों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चला है। अंधेरा होने के कारण दिक्कत हो रही है। एसओ ने एसपी को पत्र भेजकर प्रशिक्षित गोताखोरों की मांग की है। इस घटना से पीड़ित परिवार व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications