पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल, वीडियो
शराब का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। अड़ूकी गांव का रहने वाला राम बाबू नशे में धुत होकर गांव पहुंचा और हंगामा करने लगा जिसे समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। लेकिन...
मथुरा। थाना हाईवे इलाके अड़ूकी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बातों ही बातों में कुछ देर में मामला इतना बढ़ गया की दोनों ही पक्ष ने लाठी-डंडे निकाल लिए और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। इस घटना में दोनों ही पक्षों के 16 लोग घायल हो गए हैं।

देखिए VIDEO...
दरअसल शराब का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। अड़ूकी गांव का रहने वाला राम बाबू नशे में धुत होकर गांव पहुंचा और हंगामा करने लगा जिसे समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही हंगामा फिर शुरू हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहंच गई लेकिन लोग हंगामा करते रहे।
पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर पथराव शरू हो गया जिसके चलते अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी जिसके बाद जाकर मामला शांत हो सका। हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications