पूरे परिवार पर चढ़ी बेकाबू बस, दो मासूम बच्चों समेत मां-बाप की दर्दनाक मौत

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ थाना मडराक क्षेत्र के गांव पडियाबली के पास देर रात आगरा रोड पर बेकाबू बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर बाइक सवार व पत्नी की मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो मासूम बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। मौके से बच चालक फरार हो गया।

Two children with parents killed in accident in Aligarh

मृतक परिवार मूल रुप से अतरौली के बिसनपुर गांव का रहने वाला था और अलीगढ़ में बन्ना देवी इलाके के फायर ब्रिगेड कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि मुकेश अपने मौसेरे भाई की शादी में पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से गया था। शादी से वापस लौटते समय प्राइवेट बस ने पड़ियावली के पास आगरा रोड पर रौंद दिया।

Two children with parents killed in accident in Aligarh

घटना में बाइक सवार मुकेश के साथ पत्नी मीनू की मौत हो गई। वहीं घायल यश व दीपक ने अस्पताल में पहुंचकर दम तोड़ दिया। बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं एक साथ चार लोगों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शादी समारोह से वापस लौटते समय दुर्घटना में मौत हो गई। मुकेश एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। वहीं पुलिस ड्राइवर को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+