बेटे-बहू पर था दंपति के मर्डर का शक, पड़ोस के दो भाई निकले हत्यारे

अमेठी। 5 दिन पूर्व अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के सामने किराये के मकान में रह रहे दंपति की हत्या में पड़ोसी के हाथ ही खून में सने हुए पाये गये हैं। कर्ज अदा करने और पत्नी की डिलेवरी के लिये पैसे का इंतजाम करने के लिये पड़ोस में रह रहे दो सगे भाइयों ने दंपति को मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 Two brothers murdered wife husband in Amethi

मंगलवार 6 मार्च को हुई थी वारदात
जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार 6 मार्च को डबल मर्डर केस से सनसनी फैल गई थी। वारदात में जमुरवा गांव के मूल निवासी हरि प्रसाद वर्मा (55) और उनकी पत्नी सावित्री (50) की मौत हुई थी। दोनों 5-6 महीनों से थाने के सामने किराये का घर लेकर रह रहे थे। दंपति के इस तरह पैतृक निवास स्थान को छोड़कर किराये के घर में रहने का कारण इकलौते बेटे राजकुमार और उसकी बहू से विवाद बताया जा रहा था। शुरुआती दौर में पुलिस इसी एंगल पर काम कर रही थी।

 Two brothers murdered wife husband in Amethi

जांच के बाद पुलिस ने जो खुलासा किया वो काफी चौंकाने वाला है। सीओ तिलोई बीनू सिंह ने बताया कि पुलिस ने दबिश देकर दो सगे भाइयों आरोपी तस्लीम खान और मो.शकील को धर दबोचा। हत्यारोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व चाकू बरामद किया गया है।

 Two brothers murdered wife husband in Amethi

सीओ ने बताया कि दोनों सगे भाई दंपति के पड़ोस में किराये पर रह रहे थे, इन पर कुछ कर्ज था। इनमें से एक भाई की पत्नी को दो दिन बाद डिलेवरी होनी थी, जिसके लिये इन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+