Deoria के बाद Kanpur हत्याकांड: जमीनी विवाद में 2 भाइयों को उतारा मौत के घाट, बच्चों को भी नहीं बख्शा
देवरिया के बाद अब कानपुर ने जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के 5 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में दो भाइयों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोला था। वहीं घटना के बाद से गांव में पुलिस के आलाधिकारी समेत बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
जानकारी अनुसार पूरा मामला कानपुर देहात के गजनेर अंतर्गत निनाया गांव का है। यहां के रहने वाले सत्य नारायण शर्मा ने कई साल पहले गांव में ही एक जमीन ली थी। इस पर गांव के ही मोहन शुक्ला के परिवार से विवाद चल रहा था। उधर, सत्य नारायण शर्मा के भाई रामवीर शर्मा को सरकारी आवास मिला था। जिसको बनवाने के लिए उन्होंने समान मंगाया था।

वहीं गुरुवार शाम इसी जगह पर मोहन शुक्ला ने लोडर खड़ा कर दिया। विरोध करने पर मोहन शुक्ल ने इसे अपनी जमीन बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार शाम को यह मामला शांत हो गया था। लेकिन देर रात करीब 11.30 बजे फिर से शोर-शराबा शुरू हो गया। बाहर निकल कर देखा तो मोहन और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे लिए रामवीर को पीट रहे थे।
दरअसल, रामवीर अपने घर के बाहर चारपाई पर सोते थे। इसी मोहन शुक्ल और उसके साथियों ने उनपर हमला बोल दिया। वहीं शोर सुनकर बीच-बचाव करने रामवीर के घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस अनुसार, हमलावर नशे में थे, जिसके चलते उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया, बच्चों तक को नहीं छोड़ा।

इस हमले में बड़े भाई सत्यनारायण को काफी चोट आई। वहीं, रामवीर और उनकी पत्नी मधु, बेटी काजल, बेटे बीनू और सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान जब सभी गांव वाले गोलबंद हुए और रोकने पहुंचे तो मोहन अपने परिवार समेत फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी गई।

साथ ही सभी घायलों को देर रात गजनेर CHC में भर्ती कराया गया, जहां सभी की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह सत्यनारायण और रामवीर की मौत हो गई। इधर गांव वालों को सुबह मौत का पता चला तो भीड़ जुट गई। मामले पर SP बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि "प्लाट पर आरोपियों के पिकअप खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।''












Click it and Unblock the Notifications