पुलिस के सामने दी थी हत्या की धमकी, मां की शह पर दो भाइयों ने तीसरे को मार डाला!

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक बार फिर रिश्ते कलंकित हो गए। दो सगे भाइयों ने तीसरे सगे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम में मां की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

two brothers killed his brother in mainpuri

दरसअल मामला थाना भोगांव के ग्राम रामनगर का है जहां आपसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने अपने तीसरे सगे भाई की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोप यह है कि मां ने हत्या करने में आरोपी बेटो का पूरा साथ दिया। बात दें कि घटना दो दिन पहले की है। आपस में गेहूं के बंटवारे को लेकर तीन सगे भाइयों में विवाद हो गया था, जिसके बाद सूचना पर 100 डायल को भी बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि दो भाइयों ने पुलिस के सामने तीसरे भाई की हत्या की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया और डांट-डपट कर मामला शांत कराने की कोशिश की।

शनिवार को उसी घटना के परिणाम स्वरूप दुबारा परिवार में झगड़ा हुआ और दो भाइयों ने मझले भाई को लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला, हत्या करने के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम में मां की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है और उन पर मृतक की बीबी की तरफ से आरोप लगाये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+