नाराज पत्‍नी गई मायके तो जीजा ने दोनों सालों को काट डाला

कानपुर। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब लोगों को जानकारी हुई कि जीजा ने अपने दो सगे नाबालिग सालों की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जीजा ने अपने सालों की सोते वक्त हसिए से गर्दन काटकर हत्या कर दी। सुबह जब घर वालों ने अपने दोनों बेटों के शव जमीन में पड़े देखे तो उनके होश उड़ गये और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया और आरोपी जीजा की तलाश में जुट गयी है।

नाराज पत्‍नी गई मायके तो जीजा ने दोनों सालों को काट डाला

दरअसल महतैन निवासी रचना की शादी औरैया निवासी मनोज से दो साल पहले हुई थी। रचना के घरवालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से अपनी बेटी की शादी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। बेटी विदा हुई और अपने ससुराल पहुंची लेकिन जब वो अपने ससुराल पहुची तो उसे मालूम चला कि उसा पति मनोज शराब का आदी है और आये दिन उसके साथ मारपीट करता है। समय बीता लेकिन मनोज ने अपनी आदतों में सुधार नही लाया। जिससे नाराज रचना अपने मायके चले आयी। कई बार फोन करने के बाद जब रचना अपने ससुराल नही गयी तो मनोज उसे लेने के लिये उसके घर आ गया।

घर वालो ने बताया कि मानोज तीन दिन पहले आया था और यही रुका हुआ था वो रचना को ससुराल ले जाने की बात कह रहा था लेकिन मनोज ससुराल में रचना के साथ मारपीट करता है इस लिये रचना जाने को तैयार नहीं थी। बीती रात कमरे में बेड पर मनोज सो रहा था और जमीन पर उसके दोनो साले सुमित और अतुल सोये हुये थे। उसी वक्त मनोज ने पास में रखे हसिए से दोनो सालों की गर्दन काट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+