यूपी के मऊ में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता, मोहर्रम के चालीसवें में ब्राह्मणों ने मनाया मातम
मऊ। उत्तर प्रदेश का मऊ जनपद काफी संवेदनशील रहा है। बावजूद इसके यहां अमन-चैन और हिन्दू-मुस्लिम एकता देखने को मिली है। इमाम हुसैन के चालीसवें मुहर्रम के जुलुस में गाजीपुर से आए अंजुमन राजकुमार पांडेय एवं अंजुमन ऋषि पांडेय ने मोहर्रम के जुलूस पर नौहा पढ़ा साथ में मातम भी किया। इस बाबत ताजिया कमेटी के अध्यक्ष मकसूद ने बताया कि जनपद के हिन्दू-मुस्लिमों में काफी भाईचारा है। इस दौरान राजकुमार पांडेय एवं ऋषि पांडेय ने मुहर्रम पर नौहा पढ़ हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा की मिसाल कायम की है। जनपद भले ही संवेदनशील की श्रेणी में आता हो पर यहां हिन्दू-मुस्लिम में भाईचारा बहुत है जो इस आलम के जुलूस में देखने को मिलता है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात परंपरागत तरीके से इमामबाड़ा से चालीसवां के ताजिए के जुलूस की शुरुआत की गई। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी मात्रा में पुलिस बल वहां मौजूद थी। इस दौरान गाजीपुर से आए अंजुमन राजकुमार पांडेय एवं अंजुमन ऋषि पांडेय ने नौहा पढ़ा। इस बीच ढोल ताशे गाजे-बाजे के साथ निकाला गया चालीसवां के ताजिए का जुलूस मऊ के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कर्बला के मैदान में दफन हुआ। इस बीच चौक पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक नवयुवक की मौत पर लाउडस्पीकर बंद रहे वह मातम पढ़ रहे लोगों ने 2 मिनट शांत रहकर शोक व्यक्त किया।
इस वीडियों में आप ब्राह्मण परिवार को दोनों लोगों को देख सकते हैं। वैसे तो मऊ अतिसंवेदनशील जिला है। यहां कई बार हिंदू-मुस्लिम दंगे हो चुके हैं लेकिन इस बार मुहर्रम के चालीसवें ने लोगों को अमन व चैन का पैगाम दिया है। आपको बता दें जिस प्रकार हिंदू धर्म में किसी की मौत हो जाने के बाद आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं का आयोजन किया जाता है उसी तरह अली और हुसैन के मातम के रूप में चालीसवें का आयोजन होता है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications