स्कूल में दो युवकों ने फेंका बम, दो लड़कियों को आई चोटें, एडमिट कार्ड लेने पहुंची थी छात्राएं

दोनों ही छात्राएं एडमिट कार्ड देने वाली मैडम का इंतजार करने लगी। इसी बीच स्कूल के बाहर से एक सुतली बम आया और छात्राओं के सिर के पास दीवार से टकरा गया।

कानपुर। एडमिट कार्ड लेने आई छात्राओं पर शोहदों ने सुतली बम से हमला कर दिया जिसमें दोनों ही छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैl बम का धमाका होते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गईl घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालेl जिसमें स्कूल के बाहर बाइक से जा रहे दो युवकों ने सुतली बम फेंके।

स्कूल में दो युवकों ने फेंका बम, दो लड़कियों को आई चोटें, एडमिट कार्ड लेने पहुंची थी छात्राएं

घटना बर्रा थाना क्षेत्र स्थित डब्लू ब्लाक के सरदार पटेल इंटर कॉलेज का है, स्कूल में 16 मार्च से इंटर के एग्जाम हैंl छात्राएं एडमिट कार्ड लेने के लिए आई थीं, दोनों ही छात्राएं एडमिट कार्ड देने वाली मैडम का इंतजार करने लगी। इसी बीच स्कूल के बाहर से एक सुतली बम आया और छात्राओं के सिर के पास दीवार से टकरा गया। बम के टकराते ही जोरदार धमाका हो गया और बम में मौजूद कण दोनों ही छात्राओं के चेहरे और पीठ पर लगे। जिससे वो मामूली रूप से जख्मी हो गई। दोनों ही छात्राएं बर्रा छह की रहने वाली हैंl

स्कूल में दो युवकों ने फेंका बम, दो लड़कियों को आई चोटें, एडमिट कार्ड लेने पहुंची थी छात्राएं

देखिए VIDEO...

गोविन्द नगर के सीओ ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक इस घटना को स्कूल के ही छात्रों ने दी हैl घटना की तहकीकात कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैl सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार के दो युवकों के चेहरे स्पष्ट नहीं है जिसमें पुलिस जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+