आगरा: लगातार मिल रही धमकियों के बाद ताजनगरी में दो धमाके, रेलवे स्टेशन के बाद घर में ब्लास्ट

दोनों ही धमाके सुबह करीब सात बजे हुए। घटना के बाद आईजी और डीआईजी मौके पर पहुंचे। आगरा में आतंकी हमले की धमकी के बाद इन धमाकों ने लोगों को डरा दिया है।

आगरा। पिछले दो दिनों से आगरा शहर दहशत में है। पहले ताज को उड़ाने की धमकी फिर देर रात अंडमान एक्सप्रेस को गिराने की साजिश और अब दो बम धमाके। इन दो धमाकों से ताजनगरी दहशत में है। धमाके के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पहला धमाका आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच के नजदीक सराय ख्वाजा में हुआ तो दूसरा कुछ देर बाद करीब दो सौ मीटर दूर एक शख्स अशोक के मकान में हुआ। हालांकि धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

लगातार मिल रही धमकियों के बाद ताजनगरी में दो धमाके, रेलवे स्टेशन के बाद घर में ब्लास्ट
लगातार मिल रही धमकियों के बाद ताजनगरी में दो धमाके, रेलवे स्टेशन के बाद घर में ब्लास्ट

दोनों ही धमाके सुबह करीब सात बजे हुए। घटना के बाद आईजी और डीआईजी मौके पर पहुंचे। आगरा में आतंकी हमले की धमकी के बाद इन धमाकों ने लोगों को डरा दिया है। जिस तरह से धमकी के बाद भी ये धमाका हुआ आगरा पुलिस, एआईयू फेल साबित हुई। अब इन दो धमाकों ने ताजनगरी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी के सत्ता में आने और लखनऊ में आतंकी सैफुल्ला के मारे जाने से आतंकी संगठन बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

लगातार मिल रही धमकियों के बाद ताजनगरी में दो धमाके, रेलवे स्टेशन के बाद घर में ब्लास्ट
लगातार मिल रही धमकियों के बाद ताजनगरी में दो धमाके, रेलवे स्टेशन के बाद घर में ब्लास्ट

इससे पहले कल रात भंडई रेलवे स्टेशन के पास अंडमान एक्सप्रेस को ट्रैक पर पत्थर रखकर गिराने की योजना थी जो नाकाम हुई। ट्रैक के पास मिला धमकी भरा खत अब 12 घंटे बाद ये बताने के लिए काफी है कि इन धमकियों पर पुलिस अधिकारी कितने सजग होते हैं। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ये आतंकी साजिश नहीं है और न ही उनसे जोड़ा जाए। वहीं पीड़ित अशोक बताता है कि तेज धामाके के साथ धुंए के गुबार भी उठे जिसे देखकर ऐसा लगा मानो किसी ने हमला कर दिया हो। सिविल पुलिस के साथ रेलवे पुलिस दोनों धमाकों की जांच कर रही है। तो वही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+