भ्रूण लिंग परीक्षण करते डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ा, बीजेपी विधायकों ने नहीं होने दी गिरफ्तारी
अलीगढ़। अलीगढ़ के जीवन हॉस्पिटल में सोमवार की रात भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में राजस्थान की PCPNDT टीम ने छापा मारा था। राजस्थान से आई टीम के प्रभारी श्री राम बरसरा ने बताया था कि यहाँ भ्रूण लिंग परीक्षण होते पकड़ा था। इस पर टीम आरोपी डॉक्टर को थाने ले आई। ऊँची पहुँच और रसूख के चलते वहां डॉक्टर के समर्थन में बीजेपी के दो विधायक भी पहुंचे। जिसकी वजह से राजस्थान टीम केवल डॉक्टर को नोटिस देकर चली गई। डॉक्टर जयंत का कहना है की उनके यहाँ कोई गड़बड़ी नहीं है।

विधायक संजीव राजा ने दी सफाई
विधायक संजीव राजा का कहना है कि प्रदेश में अलीगढ में कभी इस तरह के मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमारा ये कहना था की जिस तरह अभी तक कार्रवाई हुई है उसी तरह से कार्रवाई हो। बिना किसी अपराध के किसी को मुलजिम बना देना सही नहीं है। पूरे मामले की सही जांच हो। राजस्थान की टीम ने धन के लालच में जोर जबरदस्ती की। राजस्थान की टीम उनको अपने साथ राजस्थान ले चाहती थी क्योंकि अभी तक इस तरह के मामले में कभी डॉक्टर की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तो अब भी नहीं होने दी जायेगी।

कोल विधायक ने ये कहा
वहीं इस मसले पर कोल विधायक अनिल पराशर का कहना है कि हम लखनऊ से लौट रहे थे ,जब हमको प्रकरण की जानकारी हुई हम थाने पहुंचे। हमने अधिकारीयों को कानून सम्मत कार्रवाई करने के लिए कहा। हम दो ढाई घंटे वहां रुके। सीएमओ एमएल अग्रवाल मीडिया को देखकर खिसक गए।

डीएम ने कहा, विधायकों ने किया विरोध
पूरे प्रकरण पर डीएम अलीगढ ऋषिकेश भास्कर यशोद का कहना है कि राजस्थान की टीम ने हमसे संपर्क किया था। हमने ACM को टीम के साथ भेजा था। टीम ने वहां भ्रूण लिंग परिक्षण करते रंगे पकड़ा था। टीम डॉक्टर को थाने ले आई। राजस्थान टीम विधायक और अन्य लोगों के विरोध के चलते दोनों आरोपी डॉक्टर को राजस्थान नहीं ले जा सकी।












Click it and Unblock the Notifications