गैंगरेप मामले में गायत्री प्रजापति के दो साथियों ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल
दोनों आरोपी जमानत पर रिहा किए गए थे लेकिन हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय के फैसले को निरस्त कर दिया। इसके बाद दोनों ने सरेंडर किया है।
अमेठी। हाईप्रोफाइल गैंगेरप एवं जानमाल की धमकी के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू और विकास वर्मा ने मंगलवार को पाॅक्सो की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विशेष जज उमाशंकर शर्मा ने दोनों मुल्जिमों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जमानतदारों को भी जारी हुई थी नोटिस
बता दें के बीते 11 मई को स्पेशल कोर्ट ने इन दोनों ही आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, साथ ही साथ इनके जमानतदारों को भी नोटिस जारी किया था।

25अप्रैल को रिहा हुए थे दोनों आरोपी
सनद रहे कि 25 अप्रैल 2017 को पॉक्सो कोर्ट के स्पेशल जज ओम प्रकाश मिश्रा ने चित्रकूट जिले की अर्जी पर दर्ज हुए गैंगरेप के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत अमरेंद्र सिंह पिंटू व विकास वर्मा को जमानत दे दी थी। जमानत मंजूर होने के बाद अमरेंद्र सिंह पिंटू और विकास जेल से रिहा हो गए थे लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने सत्र अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में जमानत पर रिहा इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया था।
उधर जमानत पाकर जेल से रिहा हुए ये आरोपी पुलिस को ढूंढे नहीं मिल रहे थे, जिस पर अदालत ने 11 मई को दोनों आरोपियों के विरूद्ध गैर ज़मानती वारंट जारी किया था। अब हाईकोर्ट में उक्त मामले की सुनवायी 26 मई को नियत की गई है।












Click it and Unblock the Notifications