आगरा मथुरा हाईवे पर खूनी चौराहा, 12 घंटे के अंदर 12 की मौत
हाईवे पर आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने टीपी चौराहे पर 12 घंटे के अंदर दो भीषण हादसे हुए जिसमें 12 लोगों की जान चली गई।
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा मथुरा हाईवे पर आईएसबीटी बस स्टैंड के पास टीपी चौराहे पर पिछले 12 घंटों में दो हादसों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खूनी चौराहे पर बीती रात एक हाईस्पीड इनोवा कार ने 5 लोगों की जिंदगी छीन ली वहीं रविवार को डंफर ने सवारियों से भरे ऑटो को रौंद दिया जिसमें 7 की मौत हो गई। इस घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

खूनी बना आईएसबीटी चौराहा
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में आगरा-मथुरा हाईवे पर टीपी चौराहा है जहां दो अलग-अलग हादसों में 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। रविवार को तेज स्पीड से आ रहे डंफर पर ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और इसने सवारियों से भरे ऑटो को रौंद दिया। इस हादसे 7 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। 6 से ज्यादा घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है।

इनोवा ने डिवाइडर पार कर ऑल्टो को मारी टक्कर, 5 की मौत
आगरा के थाना हरीपर्वत छेत्र के आगरा मथुरा हाइवे पर आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने टीपी चौराहे पर इनोवा और ऑल्टो कार में भीषण भिड़ंत हो गयी। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें 5 लोगो की मौत हो गयी जबकि कुछ लोग घायल भी हुए है।

हाइवे पर मथुरा की ओर से हरयाणा नंबर की इनोवा कार आगरा की ओर आ रही थी और दूसरी साइड से ऑल्टो कार मथुरा की ओर जा रही थी। ऑल्टो कर में तीन लोग सवार थे जो बोदला में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवे पर दौड़ती इनोवा ओवर स्पीड में हवा से बातें कर रही थी। इनोवा में सवार सभी लोग नशे में धुत थे। हवा से बातें करती फ़िल्मी स्टाइल में इनोवा डिवाइडर से कूदते हुए आल्टो कार की छत को उड़ाते हुए हाइवे के दूसरी साइड आ गयी।

ताज्जुब की बात ये है कि सड़क हादसे के बाद इनोवा सवार फरार हो गए है। मृतकों में से 3 की शिनाख्त हो चुकी है जबकि महिला और बच्चे की शिनाख्त नही हो सकी है। इसके अलावा पुलिस इनोवा सवार लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है। इनोवा से पुलिस को शराब की खाली बोतलें मिली हैं। पुलिस का मानना है कि मृतकों में महिला और बच्चा सड़क पार कर रहे होंगे जिनको इनोवा ने टक्कर मारी होगी।












Click it and Unblock the Notifications