रोड शो में आरएलडी-बसपा समर्थकों के बीच बवाल, पथराव, फायरिंग

आरएलडी और बीएसपी के समर्थक आमने-सामने आ गए और बवाल शुरू हो गया। रोड शो में बसपा प्रत्याशी ने फिल्मी सितारों को बुलाया था।

मुरादाबाद। कांठ विधानसभा में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। पथराव के बीच फायरिंग हुई। रोड शो के दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल, इलाके में तनाव बना हुआ है।

रोड शो में आरएलडी-बसपा समर्थकों के बीच बवाल, पथराव, फायरिंग

कांठ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव की घटना है। बसपा प्रत्याशी के सुरक्षा गार्डों पर हवाई फायरिंग का आरोप लगा है।आरएलडी प्रत्यशी आफाक चौधरी और बसपा प्रत्यशी हाजी नासिर कुरैशी के समर्थकों के बीच का मामला है।

रोड शो में आरएलडी-बसपा समर्थकों के बीच बवाल, पथराव, फायरिंग

नासिर कुरैशी ने प्रचार के लिए फ़िल्मी सितारों को बुलाया था। आफ़ताब शिवदासानी और उपेन पटेल रोड शो करने पहुंचे थे। रोड शो चल रहा था। वहीं, दूसरी ओर आज होने जा रही जयंत चौधरी की जनसभा को देखते हुए आरएलडी के कार्यकर्ताओं में उत्साह था।

रोड शो में आरएलडी-बसपा समर्थकों के बीच बवाल, पथराव, फायरिंग

रोड शो के वक्त बसपा और आरएलडी के समर्थक आमने-सामने आए तो तनाव की स्थिति बन गई। दोनों ओर के समर्थकों ने नारेबाजी की तो विरोध शुरू हो गया है।

रोड शो में आरएलडी-बसपा समर्थकों के बीच बवाल, पथराव, फायरिंग

देखते ही देखते समर्थकों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये।

रोड शो में आरएलडी-बसपा समर्थकों के बीच बवाल, पथराव, फायरिंग

विवाद इतना बढ़ गया कि हवाई फायरिंग भी हुई। गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। फिलहाल, दोनों गुटों के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+