बुलंदशहर में ट्रक-रोडवेज में भिड़ंत, भीषण हादसे में अब तक 3 की मौत
मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों में कइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में फिलहाल तीन लोगों की मौत होने की खबर है। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों में कइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह हादसा बुलंदशहर में एनएच 235 पर कमालपुर के पास हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस में से तीन शवों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया जहां कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में मौतों के आंकडे़ में इजाफा हो सकता है। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications