जब सवारियों से भरे ई रिक्शा पर चढ़ गया ट्रक, देखिए भीषण हादसे की तस्वीरें
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे नेशनल हाईवे 24 पर तेज रफ्तार ट्रक और ई रिक्शा में भीषण टक्कर होने से ई रिक्शा के परखच्चे हो गए। ई रिक्शा की हालत देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना भीषण हादसा हुआ होगा।

ई रिक्शा पर बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक की हादसे के वक्त करीब 70 किलोमीटर की स्पीड रही होगी जिससे इतना भीषण हादसा हो गया।

ये तस्वीरें है नैशनल हाइवे 24 पर थाना कटरा चौराहे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरेली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा को ड्राइवर मोहल्ला नौगमा निवासी बेदू गंगवार चला रहा था। ई-रिक्शा पर ड्राइवर सहित कस्बे के 5 युवक सवार थे जिसमें मोहल्ला अफरीदी के वसीम खान, मोहल्ला बाजार के अटल गुप्ता, विश्वास गुप्ता, मोहल्ला नौगमा के कल्याण गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गये।

इन्हें उपचार के लिए बरेली ले जाया गया।डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत सीरियस बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक व ट्रक ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications