निदा खान ने फतवा देने वालों के खिलाफ मांगा इंसाफ, पहुंची एसएसपी ऑफिस

बरेली। तीन तलाक और हलाला के मुद्दों पर पीड़ित महिलाओं के हक की आवाज बनी निदा खान अब पुलिस से इंसाफ मांग रही। बुधावर को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर निदा ने फतवा जारी करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। निदा का कहना है कि फतवा जारी करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशानस कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। बता दें कि इस मामले को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने भी गंभीरता से लिया था।

triple talaq victim nida khan demands justice against those issuing fatwa

यह है मामला
विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत के शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने निदा खान के खिलाफ फतवा जारी किया था। फतवे में कहा गया था कि निदा का हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है। निदा की मदद करने वाले, उससे मिलने जुलने वाले मुसलमानों को भी इस्लाम से खारिज किया जाएगा। निदा अगर बीमार हो जाती है तो उसको दवा भी नहीं दी जाएगी, निदा की मौत पर जनाजे की नवाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं निदा के मरने पर उसे कब्रिस्तान में दफनाने पर भी रोक लगा दी गई है।

triple talaq victim nida khan demands justice against those issuing fatwa

चोटी काटने पर इनाम की घोषण की थी
दरगाह आला हजरत से निदा के खिलाफ फतवा जारी होने के बाद अब एक और तालीबानी फरमान जारी हुआ था। ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोईन सिद्दकी नूरी की तरफ से दोनों महिलाओं की चोटी काटने वाले और पत्थर मार कर देश से बाहर करने वाले को 11,786 रुपए इनाम की घोषणा की गई है।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग गंभीर
इस मामले को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने गंभीरता से लिया था। आयोग ने बरेली के जिलाधिकारी वीरेंदर सिंह को पत्र लिखकर निदा मामले में फतवा जारी करने वाले दोनों इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे साथ ही निदा खान को मिल रही धमकी के मद्देनजर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करने को कहा था।

SSP से लगाई न्याय की गुहार
निदा खान ने बुधवार को एक बार फिर बरेली के एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगई है। निदा का कहना है कि फतवा जारी होने के बाद अब लोगों उन्हें घृणा की दृष्टि से देखने लगे। उन्होंने कहा कि फतवा जारी कराने में उनके पति शीरान रजा का हाथ है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच थानाध्यक्ष बारादरी को सौंप दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+