VIDEO: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी गिड़गिड़ा रही है 'तीन तलाक' पीड़िता

जहां पीड़िता अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर इंसाफ के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगा रही थी। लेकिन घंटों के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने जांच का झुनझुना पकड़ाकर ड्रामे को ठंडा किया।

सुल्तानपुर। देश की सबसे बड़ी अदालत ने भले ही तीन तलाक के मुद्दे पर अहम फैसला सुना दिया हो लेकिन इसका जिन्न अभी समाज में जिंदा है। इस मसले से जुड़ा एक केस सुल्तानपुर के एसपी ऑफिस में देखने को मिला। जहां पीड़िता अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर इंसाफ के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगा रही थी। लेकिन घंटों के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने जांच का झुनझुना पकड़ाकर ड्रामे को ठंडा किया। आरोप है कि आरोपी पति ने दहेज के लिए पीडिता को बेटी संग धक्के मारकर घर से निकाल दिया और अब दूसरी शादी रचा ली है।

Triple Talak after Supreme Court order in Sultanpur

रमजान के पाक महीने में घर से निकाला था

दरअसल तीन तलाक का ये मामला देहात कोतवाली के छतौना गांव का है। गांव के रहने वाले फिरोज का निकाह कोतवाली नगर के गभड़िया निवासी सायरा से 27 फरवरी 2014 को हुआ था। शादी में सायरा के परिवार वालों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। आरोप है की इसके बाद भी दहेजलोभी सुसराल वालों का मन नहीं भरा, इस बीच करीब साल भर बाद जब सायरा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद फिरोज इससे किनारा करने लगा। इसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि बीते जून में रमजान के महीने में सायरा को ससुरालवालों ने घर से धक्के मार कर निकाल दिया।

बुधवार को पति ने दूसरा निकाह किया

यही नहीं आरोप है कि 9 जुलाई 2017 को फिरोज 7-8 लोगों के साथ सायरा के घर आया और तीन तलाक दे दिया। तब से सायरा न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। तभी उसे जानकारी हुई कि फिरोज ने बुधवार को दूसरा निकाह कर लिया, इसे सुनकर वो अपनी ढाई साल की बेटी और मां को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई और यहां उसने जमकर हंगामा काटा।

एसपी ने कार्रवाई की कही बात

एसपी ऑफिस में तीन तलाक से पीड़ित इस महिला का हंगामा देख पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। लेकिन मामला महिला से जुड़ा हुआ था, लिहाजा आनन-फानन में एसपी अमित वर्मा ने पीड़िता को बुलाकर उसकी बात सुनी और मामले की जांच के आदेश दे दिए। एसपी ने इस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+