ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, रात में रेंत डाले गए मां-बेटे

चूंकि मृतक महिला का पति रविवार शाम को घर आया था और वो झगड़े को लेकर एक पंचायत भी करना चाहता था लेकिन वो पंचायत नहीं हुई और लोगों ने महिला के पति को घर आते हुए तो देखा मगर जाते हुए नहीं देखा।

मथुर। मथुरा में एक साथ हुए धारदार हथियार से तीन हत्याओं ने सनसनी फैला दी है। मामला थाना सदर बाजार इलाके का है, जैसे ही लोगों को रात को हुए मां और दो बेटों के मर्डर की जानकारी मिली तो बहां दहशत और शोक का माहौल बन गया और एक साथ हुई तीन हत्याओं की जानकारी लगते ही मथुरा के एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की जांच में जुट गई है। वहीं फरार हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Triple Murder in Mathura, Mother been murdered with two children

थाना सदर बाजार इलाके के गणेश पुरम कॉलोनी में आज उस समय हाहाकार मच गया जब यहां की रहने वाली शशि और उसके 17 वर्ष के बेटे जय किशन और आठ साल के नीरज की रात सोते समय बड़ी ही बेरहमी से काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से हत्यारे फरार हो गए, जैसे ही इस तिहरे हत्याकांड की लोगों को जानकारी हुई तो घटना स्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। सभी शोक में डूब गए जिसके बाद जब घटना की जानकारी सदर पुलिस को हुई तो मथुरा के एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड टीम को भी हत्यारों के सुराग जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है। जोकि हर सबूत की गहनता से छानबीन कर रहे हैं।

वहीं घटना स्थल पर आए एसएसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि मृतक और उसके पति के बीच घरेलू झगड़ा होने की जानकारी मिली है और जो मृतक शशि का पति है। उससे शशि को एक लड़की है जोकि सुरक्षित है और ये दोनों मृतक लड़के नीरज और जयकिशन उसके सौतेले बेटे हैं। चूंकि मृतक महिला का पति रविवार शाम को घर आया था और वो झगड़े को लेकर एक पंचायत भी करना चाहता था लेकिन वो पंचायत नहीं हुई और लोगों ने महिला के पति को घर आते हुए तो देखा मगर जाते हुए नहीं देखा। इसीलिए उसपर भी हत्या के शक की सुई घूमती नजर आ रही है और यहां पर मिले तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+