कानपुर लखनऊ रेल मार्ग पर लापरवाही, टूटी हुई पटरी से गुजरी ट्रेनें

उन्नाव। कानपुर लखनऊ रेल मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए ट्रेन गुजर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और उन्होंने कानपुर लखनऊ के बीच रेल पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस बीच रेल का आवागमन बाधित रहा। रेल पथ निरीक्षक के निगरानी में तो टूटी पटरी का काम सही किया गया।

Trains passed on broken track of Kanpur Lucknow way

रेल कर्मचारियों की लापरवाही से बड़े बड़े हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी रेल विभाग सबक नहीं ले रहा है। रेल पथ की निरीक्षण मैं लगे गैंगमैन खानापूर्ति करके अपनी जिम्मेदारी पूरी समझते हैं जिसके कारण पटरियों की हकीकत से वह अनभिज्ञ रहते हैं। इसी का नतीजा है कानपुर लखनऊ रेल मार्ग पर पटरी का चटकना। टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए हुए पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई।

किनारा रेलवे स्टेशन के निकट अचानक टूटी पटरी की जानकारी स्टेशन मास्टर को मिली। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेल पथ निरीक्षक को दी। रेल पथ निरीक्षक ने पटरी टूटी होने की जानकारी मिलते ही मौके पर गैंगमैन को लगाकर टूटी पटरी को दुरुस्त किया। पटरी मरम्मत के दौरान कानपुर लखनऊ डाउन रेल मार्ग पर यातायात बाधित रहा जिस से कई ट्रेनें लेट हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+