इलाहाबाद: टूटे रेल ट्रैक से गुजरी अयोध्या रामेश्वरम एक्सप्रेस, हादसा टला

फिर अगले चंद पलो में गंगा गोमती एक्सप्रेस भी इसी ट्रैक से गुजरने वाली थी जबकि कुछ मिनट के अंतराल में कई अन्य ट्रेन भी यही से अपने गंतव्य की ओर जाती।

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में मोती लाल नेहरू इंजीनरिंग कालेज के रेल फाटक के पास रेल ट्रैक टूटा हुआ था। इस टूटे हुए ट्रैक से पहले अयोध्या रामेश्वरम एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। फिर अगले चंद पलो में गंगा गोमती एक्सप्रेस भी इसी ट्रैक से गुजरने वाली थी जबकि कुछ मिनट के अंतराल में कई अन्य ट्रेन भी यही से अपने गंतव्य की ओर जाती। लल्लू सिंह नाम के गेटमैन की नजर टूटे ट्रक पर पड़ गई तो उसके होश उड़ गए।

आनन-फानन में रोक दी गईं ट्रेनें

आनन-फानन में रोक दी गईं ट्रेनें

उसने तुरंत सूचना अधिकारियों तक पहुंचे तो हड़कंप मच गया। तत्काल गंगा गोमती एक्सप्रेस को प्रयाग स्टेशन पर रोक दिया गया और आनन-फानन में ट्रैक मरम्मत के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की कई टीम मौके पर पहुंच गई। यहाँ सबसे बड़ी बात यह रही की टूटे ट्रैक से अयोध्या रामेश्वरम एक्सप्रेस के गुजरने के बाद भी कोई हादसा नहीं हुआ। अब आप इसे चमत्कार कह लीजिये या यात्रियों की किस्मत कि जिस वक़्त ट्रेन इस टूटे ट्रैक से गुजर रही थी, उसकी स्पीड बेहद ही कम थी। अगर अपनी सामान्य स्पीड से भी अयोध्या रामेश्वरम एक्सप्रेस यहाँ से गुजरती तो बड़े हादसे की आशंका थी।

इस तरह टला हादसा

इस तरह टला हादसा

यूपी के फैजाबाद से रामेश्वरम जाने वाली गाड़ी संख्या 16794 रामेश्वरम एक्सप्रेस सुबह छह बजे के आसपास फाफामऊ रेलवे स्टेशन से प्रयाग रेलवे स्टेशन के लिए आगे बढ़ी। मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के रेल फाटक संख्या 74 के पास ट्रेन धीमी गति से गुजर रही थी। तभी गेटमैन लल्लू सिंह ने टूटा ट्रैक देखा। लल्लू की भी सांसे फूलने लगी और वह साँस थामे रामेश्वरम एक्सप्रेस को धीरे-धीरे टूटे ट्रैक से आगे बढ़ता देखता रहा। जैसे ही लल्लू ने गेट खोला तत्काल सूचना जारी कि तो पहले लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस को प्रयाग स्टेशन पर रोक दिया गया। फिर आनन फानन में रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक की आंशिक मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। लगभग 45 मिनट बाद गंगा गोमती प्रयाग से रवाना हुई।

रेल सुरक्षा पर उठे सवाल

रेल सुरक्षा पर उठे सवाल

यूपी दो बड़े रेल हादसों के दर्द से जूझ रहा है लेकिन रेलवे के लिए अभी सबक नहीं मिला है। तभी रेलवे मुख्यालय वाले शहर में टूटी हुई पटरी से ट्रेन गुजर रही है और किसी को खबर तक नहीं हो रही है। आखिर सम्बंधित पेट्रोलिंग टीम कर क्या रही है? आपको बता दें कि इसी ट्रैक से लखनऊ वाराणसी और जौनपुर की ट्रेनें भी गुजरती हैं यानी यह कोई सामान्य रूट नहीं है। बावजूद इसके शहरी दायरे में ही इस तरह की लापरवाही रेल सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+