शताब्दी एक्सप्रेस ने ट्रैक्टर को खिलौने की तरह तोड़ दिया, देखिए

रामपुर। यूपी के रामपुर थाना क्षेत्र में शहजादनगर के चमरोवा रेलवे स्टेशन के पास ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए।

 Train hit tractor in Rampur, Uttar Pradesh

काठगोदाम जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ने ट्रैक्टर को ऐसी टक्कर मारी कि खिलौनों की तरह उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। काठगोदाम जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पूरे रफ्तार में थी। मानव रहित रेलवे फाटक पर तेजी से निकलने के चक्कर में यह हादसा हुआ। एक्सप्रेस ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी और टुकड़ों में टूटकर ट्रैक्टर दूर जा गिरा। पहिए कहीं गिरे, इंजन कहीं गिरा।

 Train hit tractor in Rampur, Uttar Pradesh

इस दारे में ट्रैक्टर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। कुछ राहगीरोंं को भी चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 Train hit tractor in Rampur, Uttar Pradesh

आपको बता दें कि इस अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। इससे पहले भी जिले में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बोलरो सवार सात लोगों की ट्रेन हादसे से मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+